- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (18 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
18 अप्रैल, शनिवार को मेष राशि वालों को फायदा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मिथुन राशि वालों को अनुभवी लोगों का साथ और प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
कर्क राशि वालों को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। तुला राशि वालों की आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। किसी अधिकारी से मनचाही मदद मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि वालों का खास काम पूरा हो सकता है। मकर राशि वालों को रियल एस्टेट में फायदा और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। मीन राशि के लोग नई योजना शुरू कर सकते हैं। बाकी राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन धैर्य और समझदारी से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
मेष – पॉजिटिव- घर-परिवार और संबंधियों के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। अपने संपर्क सूत्रों और मित्रों से मेल-मुलाकात फायदेमंद रहेगी। कुछ समय से आप अपने व्यक्तित्व में और सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे आपको सामाजिक और पारिवारिक सराहना भी मिलेगी। नेगेटिव- किसी करीबी संबंधी के साथ वाद-विवाद बढ़ने की आशंका है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना ही ठीक रहेगा। तनाव लेने से हालात और ज्यादा उलझे हुए लगेंगे। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन न करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सुधार और निर्माण से जुड़े कामों पर बहुत ज्यादा खर्च हो सकता है, जिसकी वजह से आर्थिक परेशानी भी महसूस हो सकती है। आप अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। नौकरी में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव– पारिवारिक लोगों के साथ मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल और खुशनुमा माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य– डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। दवा लेने में लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- आप अपने व्यवहार और व्यक्तित्व को सकारात्मक बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसका असर आपको अपने आसपास के माहौल में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखेगा। किसी करीबी मित्र से मुलाकात सुखद और सुकून देने वाली रहेगी। नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्च भी ज्यादा बढ़ेंगे, इसलिए अपने बजट को व्यवस्थित रखें। दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें और बेवजह दखल न दें, वरना परेशानी हो सकती है। युवा वर्ग मौज-मस्ती में पड़कर अपने हाथ आई उपलब्धि को नजरअंदाज न करे।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक गतिविधियों में अभी और सुधार लाने की जरूरत है। खानपान से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त काम के बोझ की वजह से निजी कामों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। लव- निजी व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। घर में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। लापरवाही न करें। वर्तमान नियमों और सावधानियों का पालन करना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन – पॉजिटिव- आज कुछ अनुभवी लोगों का संपर्क मिलेगा और आपको अच्छी जानकारियां भी हासिल होंगी। बस अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक बनाए रखें। अध्यात्म के प्रति रुचि रखना आपके स्वभाव को और विनम्र बनाएगा। युवा वर्ग का अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर किया गया प्रयास सफल रहेगा। नेगेटिव- कोई राजकीय काम अटका हुआ है, तो उसे सुलझाने में ज्यादा खर्च होने की आशंका है। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति लापरवाह होना ठीक नहीं है, वरना घर के लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक काम आसानी से बनते जाएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना पड़ेगा। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। युवाओं को अपने व्यवसाय की शुरुआत का अच्छा नतीजा मिलने से प्रोत्साहन मिलेगा। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली बहुत अच्छी रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर अच्छा सामंजस्य रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार बना रहे। स्वास्थ्य- ज्यादा सोच-विचार और तनाव लेने से सिरदर्द और पेट खराब जैसी परेशानी रह सकती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- जरूरी काम आप समय पर पूरे कर लेंगे। किसी मांगलिक काम की व्यवस्था में आप व्यस्त रह सकते हैं। आपकी छवि में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव और मधुर बोलचाल से सबको प्रभावित कर लेंगे। नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में न रहें, क्योंकि उनकी वजह से आपकी मान-हानि हो सकती है। यह समय पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें।
व्यवसाय- युवा वर्ग को अपने करियर और भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। किसी भी जरूरी काम को करने से पहले परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। इससे आपको बेहतर सफलता मिलेगी। लव- पति-पत्नी के संबंधों में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह – पॉजिटिव- दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर भरोसा रखें। इससे आप अपने कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। कुछ समय अपनी रुचि वाले कामों में बिताने से नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस होगी। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों पर ध्यान देकर अपनी ऊर्जा व्यर्थ न करें, क्योंकि इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ेगा। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों पर ही ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत करने की बजाय मौजूदा स्थिति को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर विशेष ध्यान दें। अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती है। लव- सभी सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल होने से घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य- उचित आहार और आराम लेना भी जरूरी है। बहुत ज्यादा काम और मेहनत के चक्कर में अपना स्वास्थ्य खराब न करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या – पॉजिटिव- आज किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून महसूस करेंगे, लेकिन किसी मित्र या करीबी व्यक्ति का सहयोग भी लेना पड़ सकता है। आपके आत्मविश्वास और मनोबल के आगे विरोधी टिक नहीं पाएंगे। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- पड़ोसियों से मतभेद से जुड़े मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। धैर्य और संयम से काम लें। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक सामान के खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी के साथ बातचीत करते समय भी बहुत ज्यादा सावधानी रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर कुछ न कुछ उठापटक रहेगी। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपकी समस्या सुलझा सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यवसायिक डील करते समय सावधानी रखें। मीडिया और ऑनलाइन कामों की ज्यादा जानकारी हासिल करें। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। लव- परिवार के साथ किसी समारोह या डिनर पर जाने का अवसर बनेगा। आपसी मेल-मिलाप और साथ समय बिताना सभी को खुशी देगा। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से सिरदर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलेगी। आज दिनभर घर की व्यवस्था और सुधार से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्मबल बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। समय के अनुसार अपने इस व्यवहार में लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी मन में किसी अनहोनी जैसा डर महसूस होगा। बेहतर होगा कि कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर बिताएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव लाएं। साथ ही व्यापार से जुड़े कामों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना जरूरी है। किसी अधिकारी से मनमाफिक मदद भी मिल सकती है। लेकिन पैसा आने के साथ-साथ खर्च होने का रास्ता भी खुला रहेगा। इसलिए उचित बजट बनाकर रखें। लव- प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। अपने लोगों के साथ कुछ समय बिताना घर के माहौल में सकारात्मकता बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। बदपरहेजी न करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आपका कोई खास काम पूरा होने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा फैसला लेने में आपकी राय सराहनीय रहेगी। व्यस्तता के बावजूद अपने संबंधियों और मित्रों के साथ संपर्क में रहना रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाएगा। नेगेटिव- आज आपकी ही किसी जिद की वजह से दूसरों को परेशानी हो सकती है। कुछ समय आत्ममंथन में बिताएं। खुद पर भरोसा रखना जरूरी है। काफी हद तक खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है। मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति न बनने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई नया काम शुरू करने वाले हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। इस समय मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति बनी रहेगी। पब्लिक डीलिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक दूरी हो सकती है। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और भरोसा बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य-अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाएं और व्यवस्थित दिनचर्या रखें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज वाले लोग खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7
धनु – पॉजिटिव- उन लोगों के संपर्क में रहें, जिनसे आपको सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान मिले। इससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। अगर किसी खास काम को पूरा करने की योजना बना रहे हैं, तो वह जरूर सफल होगी। संतान से जुड़ा कोई काम बन जाएगा। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। मामा पक्ष से किसी तरह की कहा-सुनी हो सकती है। आपकी कोई जिद आपसी संबंधों को खराब कर सकती है। साथ ही अपने खर्चों को भी नियंत्रित रखें। संतान की समस्याएं सुनें और समाधान ढूंढने में उनका सहयोग करें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े रुके हुए कामों में गति आएगी। मशीनरी आदि से जुड़े काम आज लाभदायक स्थिति में रहेंगे। कोई शुभ और महत्वपूर्ण यात्रा भी पूरी हो सकती है। नौकरी में किसी वजह से अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ कुछ समय बिताने से मधुरता बढ़ेगी। करीबी संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात का कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- वायरल बुखार या इंफेक्शन जैसी समस्या महसूस हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और सही इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
मकर – पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर पूरी तरह आपके पक्ष में है। अपने कर्म और पुरुषार्थ से आप अपनी उपलब्धियां हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग भी आलस छोड़कर पूरे मन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़े, निश्चित ही अच्छी सफलता मिलेगी। नेगेटिव– कोई भी नया काम शुरू करने से पहले घर के लोगों की सलाह जरूर लें। इस समय अपने व्यवहार में अहं न आने दें। बच्चों के साथ डांटने की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें।
व्यवसाय- रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनेंगी। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय से जुड़े नए स्रोत पैदा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने काम को सावधानी और ईमानदारी से करें। लव- विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ – पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। आप फिर से अपनी ऊर्जा इकट्ठा करके अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। समय का सम्मान करेंगे, तो समय भी आपके लिए बेहतर हालात बनाएगा। नेगेटिव- अपनी जरूरी चीजों और दस्तावेजों को बहुत संभालकर रखें। छोटी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। आपसी संबंधों में मनमुटाव जैसी स्थिति न पनपने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। अगर व्यवसाय से जुड़ा कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का सही समय है। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें। लव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। घर में सुख-शांति बनाए रखें। प्रेम संबंधों में भी किसी तरह की दूरी आ सकती है। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गला खराब रहने जैसी परेशानी हो सकती है। इस समय ज्यादा परहेज करना और मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
मीन – पॉजिटिव- किसी भी नई योजना को काम में बदलने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कुछ समय बच्चों के साथ भी बिताएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। नव दंपति को संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनजान न रहें। मौज-मस्ती के कारण फिजूलखर्ची पर रोक लगाना जरूरी है। पड़ोसियों के साथ सोसाइटी से जुड़े किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है। संतान की किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- कोई बड़ा व्यापार शुरू करने की योजना है, तो अभी उस पर और सोच-विचार करें। खानपान से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त काम के बोझ की वजह से अपने निजी कामों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, लेकिन उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव- घर में किसी वजह से अशांति का माहौल बन सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात तनाव दूर कर देगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
