- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (15 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
सोमवार, 15 जून को मेष राशि वालों का जमीन-मकान से जुड़ा विवाद खत्म होने के संकेत हैं। मिथुन राशि वालों की इनकम मजबूत होगी और मीडिया-कंप्यूटर से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। सिंह राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। कन्या राशि वालों को बिजनेस में नए ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मकर राशि वालों का जरूरी काम योजना के मुताबिक पूरा हो सकता है।

मेष – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। हाथ में आए किसी भी काम को तुरंत पूरा करने की कोशिश आपको कामयाबी दिलाएगी। आप अपनी दिनचर्या को बहुत अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से बिताएंगे। भूमि और मकान से जुड़ा चल रहा विवाद खत्म होता नजर आएगा। नेगेटिव- संभव हो तो आज किसी भी तरह की यात्रा न करें। अनावश्यक खर्चों पर भी रोक लगाएं। दूसरों से मदद की उम्मीद रखने के बजाय अपनी योग्यता पर ही भरोसा रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, वरना आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में मनचाही सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। स्टाफ और कर्मचारियों की वजह से वर्तमान कार्यप्रणाली अच्छे तरीके से चलती रहेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को ज्यादा कार्यभार की वजह से तनाव रह सकता है। लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक व्यवस्था भी बेहतर होगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से परिवार में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य- थकान और चिड़चिड़ापन हावी रह सकता है। मेडिटेशन और योग इसका उचित इलाज है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- खुद को हर परिस्थिति में सहज बनाए रखें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वे बहुत आसान तरीके से हल हो सकते हैं। खास लोगों से मेल-मुलाकात फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों की वजह से चिंता रह सकती है। कभी-कभी अपने व्यक्तिगत काम पूरे करने में व्यवधान आ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना बेहतर रहेगा। वाहन की देखरेख पर बड़ा खर्च भी हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत ज्यादा कार्यभार रहेगा, लेकिन इसके परिणाम बेहतर मिलेंगे। आपकी प्रतिभा और योग्यता के अनुरूप मार्केट में आपका रुतबा बना रहेगा। स्टाफ की कमी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अनचाहा कार्यभार मिलने की स्थिति बन सकती है। लव- पति-पत्नी के सहयोग से घर में सुखद और खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में डेटिंग का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों के दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही प्लानिंग को साकार करने का अवसर मिल सकता है। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। नेगेटिव- आलस की वजह से किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। बोलचाल का लहजा नरम रखें। गलत भाषा के इस्तेमाल से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। सरकारी मामले फिलहाल अटके रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपना पूरा योगदान देने से कार्यप्रणाली में और सुधार आएगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अच्छी इनकम रहेगी। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से बॉस और अधिकारियों से सराहना मिलेगी। लव- दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। स्वास्थ्य- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- किसी बात को लेकर प्लानिंग चल रही है, तो उसे अमल में लाने का बेहतर समय है। आलस न करें। परिवार में चल रही किसी समस्या को दूर करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। काम के प्रति आपका समर्पण कई कामों को हल करने में मदद करेगा। नेगेटिव- कहीं निवेश करने की योजना है, तो पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी हासिल करें। इससे आप परेशानियों से बचेंगे। घर में संबंधियों के आने से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं। इसलिए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मंदी का असर है, तो अब उसे दोबारा गति देने की संभावनाएं बन रही हैं। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा के कारण दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है, लेकिन आपकी जीत सुनिश्चित है। ज्यादा मेहनत से आप अपने कामों पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। लव- परिवार के लोगों के साथ किसी मनोरंजन प्रोग्राम में जाने की योजना बन सकती है। प्रेमी युगल को मुलाकात के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य- व्यस्तता के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- आज रुका हुआ आय स्रोत दोबारा शुरू होने का अवसर बन रहा है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप शारीरिक और मानसिक ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में सहजता और धैर्य बनाए रखें। ध्यान रखें कि गुस्से और आवेश की वजह से बना हुआ काम अंतिम चरण में अटक सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करना भी जरूरी है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में अपनी योजनाओं को साकार करने का शुभ समय है। कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। इससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों को तरक्की मिलने के अवसर बन रहे हैं। लव- जीवनसाथी का सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात संबंधों में और नजदीकियां लाएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी तरह की चिंता न करें, लेकिन वर्तमान नकारात्मक स्थितियों की वजह से लापरवाही भी न बरतें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- युवाओं का अपने भविष्य को लेकर आज कोई विशेष काम पूरा होगा। अपनी योग्यता और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करें। किसी भी रुकावट की परवाह किए बिना आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी वरिष्ठ सदस्य की तरफ से कीमती उपहार भी मिल सकता है। नेगेटिव- कभी-कभी थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। अपनी क्षमता से ज्यादा अतिरिक्त कार्यभार न लें। किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। पड़ोसियों के साथ बहस में न पड़ें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट या ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए प्रयास करते रहें। कोई महत्वपूर्ण काम भी आज बिना रुकावट पूरा हो जाएगा। अपने काम की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। सरकारी नौकरी में क्लाइंट्स के साथ बहस में पड़ना नुकसानदायक रहेगा। लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य- इस समय एलर्जी की वजह से गला खराब हो सकता है। खांसी-जुकाम की शिकायत भी रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- कोई जटिल और पुरानी समस्या हल होती नजर आ रही है। पारिवारिक जिम्मेदारियों से भी कुछ राहत मिलेगी। वित्तीय योजनाओं पर ध्यान दें। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल-मिलाप होगा। युवाओं को अभिभावकों के सहयोग से कोई निर्णय लेने में आसानी होगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई भूल-चूक हो सकती है। धैर्य और संयम से व्यवहार करें। कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं, जिन्हें पूरा करने में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
व्यवसाय- आर्थिक रूप से समय अच्छा है। रिटेल से जुड़े व्यवसाय में किसी कस्टमर की वजह से दिक्कत आ सकती है। हालांकि, कर्मचारियों और सहयोगियों का उचित योगदान कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखेगा। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको अपने काम के प्रति एकाग्र रहने की ऊर्जा देगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी किसी बात को लेकर मन की स्थिति विचलित रह सकती है। ध्यान और मेडिटेशन इसका अच्छा इलाज है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत मददगार रहेगी। कोई रुका हुआ काम भी गति पकड़ सकता है। आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी होंगे। नेगेटिव- लेनदेन संबंधी गतिविधियों में थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। जल्दबाजी से बचें। किसी मित्र की नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। इससे तनाव बढ़ने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- कारोबार से जुड़ी किसी दूरदराज की यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। कहीं भी निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं की उचित जानकारी जरूर हासिल करें। पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाए रखने से गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध ठीक रखें। लव- पारिवारिक और व्यवसायिक दिनचर्या में उचित सामंजस्य बना रहेगा। आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। लव लाइफ में अच्छे बदलाव होंगे। स्वास्थ्य- इंफेक्शन या एलर्जी जैसी समस्या से दिक्कत हो सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल हैं। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। समय का पूरा सदुपयोग करें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कुछ लाभदायक योजनाएं सफल होंगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। नेगेटिव- कोई बदलाव संबंधी गतिविधि चल रही है, तो निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें और सहजता बनाए रखें। किसी से कोई वादा किया है, तो उसे जरूर पूरा करें, वरना लोगों के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्तों से दूरी रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग और एडवरटाइजमेंट संबंधी गतिविधियों को और बढ़ाने की जरूरत है। इससे विस्तार की योजनाओं को बल मिलेगा। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था भी अच्छी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव से बचाव रखना जरूरी है। किसी तरह के इंफेक्शन या खांसी-जुकाम से परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम योजनाबद्ध तरीके से पूरा हो जाएगा। इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। आय का कोई साधन रुका हुआ है, तो उसे दोबारा शुरू करने का उचित अवसर है। युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। नेगेटिव- कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सामंजस्य बैठाना चुनौती जैसा रहेगा। किसी अपरिचित पर भरोसा करना आपको परेशानी में डाल सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। अतिरिक्त काम का बोझ अपने ऊपर न लें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा होगा। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर रखना उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाएगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। लव- घर में कोई मांगलिक काम संपन्न होने की योजना बनेगी। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- मौसम के विपरीत दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। खांसी, जुकाम या बुखार जैसी समस्या को गंभीरता से लें और आयुर्वेदिक इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी। घर और बाहर दोनों जगह सम्मानजनक स्थिति बनेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों की जानकारी हासिल करने में भी रुचि रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कामों के लिए समय निकाल लेंगे। नेगेटिव- जोखिम भरे कामों में रुचि न लें। ध्यान रखें कि आपके व्यवहार से किसी वरिष्ठ व्यक्ति का अपमान न हो। अपनी भावनाओं और आवेश पर संयम रखें। लापरवाही और आलस की वजह से किसी महत्वपूर्ण काम को टालना नुकसान का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में स्टाफ के सहयोग से आपके काम बनते रहेंगे। प्रतिस्पर्धा भी रहेगी, इसलिए कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। ऑफिस में किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। लव- पति-पत्नी मिलकर बच्चों और घर-परिवार से जुड़े मुद्दों पर विचार करें। किसी अन्य व्यक्ति को अपने परिवार में हस्तक्षेप न करने दें। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- आज पारिवारिक या व्यक्तिगत गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की तरफ से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून रहेगा। हर काम करने से पहले उसकी उचित रूपरेखा जरूर बना लें। नेगेटिव- बातचीत करते समय अपने बोलचाल का लहजा नरम रखें, वरना संबंध खराब हो सकते हैं। ध्यान रखें कि आलस और तनाव आपके कामों में बाधाएं डाल सकते हैं। दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रभावशाली लोगों और उच्चाधिकारियों का उचित सहयोग मिलेगा। इससे मंदी के बावजूद व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। कोई भी सरकारी काम करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी लेना जरूरी है। पेनल्टी लगने जैसी स्थिति बन सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और मधुरता लाएगी। प्रेमी-प्रेमिका में एक-दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य- कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यूनिटी मजबूत बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
