प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी यात्रा संपन्न करके बुधवार रात रोम से भारत के लिए रवाना हो गए।
मोदी ने यात्रा के अंतिम पड़ाव में इटली में अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता की, जिसमें दोनों देश आपसी संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमत हुए।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इटली की बेहद सफल यात्रा समाप्त कर रहा हूं।
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान भारत-इटली संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर ले जाने का निर्णय लिया गया, जिससे आने वाले वर्षों में हमारे सहयोग को नयी गति मिलेगी।”
उन्होंने लिखा, “मैं प्रधानमंत्री मेलोनी, इतालवी सरकार और इटली के लोगों को उनकी मित्रता व गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।”
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत-इटली संबंध और मजबूत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों की यात्रा का अंतिम चरण संपन्न हुआ। इटली की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा में महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए और इटली के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में नयी गति मिली।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.