- Hindi News
- Business
- Diesel Price Hike Halts 19 Lakh Trucks | Indian Stock Market Overtaken By Taipei
- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर CNG से जुड़ी रही। ईरान जंग के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम पिछले दो हफ्तों के भीतर चौथी बार बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज मंगलवार 26 मई को CNG ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी है। वहीं डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रकों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। हालात ये है कि देशभर में मौजूद 95 लाख ट्रकों में से करीब 20% यानी 19 लाख ट्रक सड़कों से हट गए हैं।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. CNG ₹2 तक महंगी, दिल्ली में कीमत ₹83.09 किलो: इस महीने चौथी बार दाम बढ़े, अब तक ₹6 इजाफा

ईरान जंग के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम पिछले दो हफ्तों के भीतर चौथी बार बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज मंगलवार 26 मई को CNG ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी है। दिल्ली-NCR सहित कई शहरों में ये दाम बढ़ाए गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. दावा- डीजल महंगा होने से 19 लाख ट्रक बंद: माल भाड़ा 15% तक बढ़ा, खाने-पीने का सामान महंगा हो सकता है

डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रकों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। हालात ये है कि देशभर में मौजूद 95 लाख ट्रकों में से करीब 20% यानी 19 लाख ट्रक सड़कों से हट गए हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों पर धोखाधड़ी का केस: फर्जी दस्तावेजों से ₹150 करोड़ का लोन लिया, फिर पैसे दूसरी कंपनियों में भेजे

अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के तत्कालीन निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग ने यह मामला कफ परेड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है। आरोपियों पर बैंक से 150 करोड़ रुपए का लोन लेकर उसे दूसरे कामों में ट्रांसफर करने और डिफॉल्ट करने का आरोप है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. टाटा संस की मीटिंग में फ्यूचर स्ट्रेटेजी पर चर्चा हुई: नोएल टाटा और चंद्रशेखरन समेत सभी 6 बोर्ड मेंबर्स पहुंचे, IPO पर भी बातचीत

मुंबई के बॉम्बे हाउस में आज यानी 26 मई को टाटा संस की एक बेहद अहम और हाई-प्रोफाइल बोर्ड मीटिंग हुई। ANI के अनुसार रतन टाटा के निधन के बाद हुई इस पहली बड़ी बैठक में समूह के नए कॉर्पोरेट गवर्नेंस ब्लूप्रिंट और फ्यूचर स्ट्रेटेजी पर डिटेल में चर्चा की गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. भारतीय शेयर बाजार को ताइवान ने पीछे छोड़ा: AI और चिप सेक्टर में तेजी से मार्केट कैप ₹415 लाख करोड़ पार, भारत की वैल्यू ₹413 लाख करोड़

ताइवान ने शेयर बाजार की वैल्यू (मार्केट कैप) के मामले में भारत को पीछे छोड़ दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में दुनिया की सबसे बड़ी चिपमेकर कंपनी ‘ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी’ (TSMC) के शेयरों में आई भारी तेजी ने ताइवान को यह बढ़त दिलाई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
6. सैम ऑल्टमैन बोले- AI से नौकरी जाने का खतरा नहीं: रोजगार में इंसानी हिस्सा बदलना नामुमकिन; शुरुआती डर गलत साबित हुआ

ओपन-AI के CEO सैम ऑल्टमैन ने मंगलवार को सिडनी में कहा कि AI की तेज ग्रोथ और इस्तेमाल से दुनिया में जॉब्स एपोकैलिप्स यानी नौकरियों का संकट नहीं आएगा। उन्होंने माना कि तकनीक ने उतने व्हाइट कॉलर जॉब्स खत्म नहीं किए हैं, जितने का उन्हें पहले डर था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
