सरकार हर कुछ साल में कर्मचारियों और अफसरों की सैलरी, भत्तों और पेंशन की समीक्षा के लिए वेतन आयोग का गठन करती है. अब तक सात वेतन आयोग लागू हो चुके हैं और अब 8वां वेतन आयोग आने वाला है. फिलहाल डीएसपी का पद पे मैट्रिक्स के लेवल 9 में आता है. अभी 7वें वेतन आयोग के तहत डीएसपी को मूल वेतन के रूप में 53,100 रुपये मिलते हैं. इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं. इन सबको मिलाकर डीएसपी की कुल सैलरी अच्छी मानी जाती है, लेकिन 8वें वेतन आयोग के बाद इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है.
8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ सकता है वेतन?
मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारों की मानें तो 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जा सकता है. अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 के आसपास तय होता है, तो लेवल 9 में आने वाले अफसरों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसी आधार पर डीएसपी की संभावित सैलरी का अंदाजा लगाया जा रहा है.
नई बेसिक सैलरी का अनुमान
अगर 53,100 रुपये की मौजूदा बेसिक सैलरी को नए फिटमेंट फैक्टर से जोड़ा जाए, तो डीएसपी की नई बेसिक सैलरी करीब 1,51,866 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है. यह आंकड़ा सुनने में भले ही हैरान करने वाला लगे, लेकिन वेतन आयोग के नियमों के अनुसार यह संभव माना जा रहा है.
भत्तों के साथ और बढ़ेगी सैलरी
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सिर्फ बेसिक सैलरी का अनुमान है. इसके अलावा डीएसपी को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. इन सभी भत्तों को जोड़ने के बाद डीएसपी की कुल मासिक सैलरी और भी ज्यादा हो सकती है. ऐसे में 8वें वेतन आयोग के बाद डीएसपी की नौकरी और ज्यादा आकर्षक मानी जा रही है. डीएसपी बनने के लिए उम्मीदवारों को राज्य लोक सेवा आयोग या संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करनी होती है.
यह भी पढ़ें – फैशन डिजाइनर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे शुरू होता है करियर?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.