कौन कर सकता है आवेदन?
आयोग के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स (HR), इंडस्ट्रियल रिलेशंस (IR) या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या MBA होना चाहिए। इसके अलावा एलएलबी (LLB) डिग्रीधारक, जो बार काउंसिल या बार एसोसिएशन में रजिस्टर्स हैं और जिन्हें कानून संबंधी रिसर्च या ट्रिब्यूनल एवं कोर्ट में सर्विस मामलों का एक्सपीरियंस है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों के लिए माइक्रोसॉफ्ट एक्सल (Microsoft Excel), स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन तैयार करने का अच्छा ज्ञान अनिवार्य रखा गया है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों को वेतन संरचना (Pay Structure), कर्मचारी लाभ (Compensation Package), स्थापना संबंधी मामलों या सरकारी सेवा नियमों का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले दो संदर्भ (References) से इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट और एक स्व-घोषणा पत्र भी देना होगा, जिसमें यह प्रमाणित करना होगा कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला या लंबित कानूनी विवाद नहीं है।
कितने पद हैं और किसे मिलेगा मौका?
आयोग ने कुल 20 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सबसे सीनियर कैटेगिरी सीनियर कंसल्टेंट के 5 पद हैं, जिनके लिए 10 साल से ज्यादा एक्सपीरियंस और अधिकतम 45 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। दूसरी कैटेगिरी कंसल्टेंट की है, जिसमें 5 पद उपलब्ध हैं। इसके लिए उम्मीदवार के पास 6 साल से अधिक अनुभव और अधिकतम 40 साल आयु होनी चाहिए। तीसरी कैटेगिरी यंग प्रोफेशनल (Consultant – Young Professional) की है, जिसमें 10 पद हैं। इसके लिए 4 वर्ष से अधिक अनुभव और अधिकतम 32 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों को फिक्स्ड रेम्यूनरेशन (निश्चित मासिक पारिश्रमिक) दिया जाएगा। अलग-अलग कैटेगिरी के अनुसार वेतन तय होगा। हालांकि, विस्तृत वेतनमान और अन्य शर्तें आयोग की गाइडलाइन के अनुसार लागू होंगी। नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी (Temporary) होगी और आवश्यकता पड़ने पर आयोग बिना कारण बताए अनुबंध समाप्त भी कर सकता है।
| रोल | फुल-टाइम | पार्ट-टाइम | |
|---|---|---|---|
| (12 डेज/मंथ) | (6 डेज/मंथ) | ||
| कंसल्टेंट (सीनियर) | ₹1,80,000 | ₹90,000 | ₹45,000 |
| कंसल्टेंट | ₹1,20,000 | ₹60,000 | ₹30,000 |
| कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल) | ₹90,000 | ₹45,000 | ₹22,500 |
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ईमेल, डाक या हार्ड कॉपी के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवार 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी। आयोग ने यह भी बताया है कि अगर भर्ती से जुड़ा कोई संशोधन या नई सूचना जारी होती है, तो वह केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही प्रकाशित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और जॉइनिंग
चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा। ईमेल मिलने के बाद उम्मीदवार को 7 दिनों के भीतर अपनी सहमति देनी होगी। इसके बाद अधिकतम 30 दिनों के भीतर जॉइन करना होगा। आयोग ने यह भी कहा है कि जो उम्मीदवार तुरंत जॉइन करने के लिए उपलब्ध होंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भर्ती उन प्रोफेशनल के लिए एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है, जो सरकारी नीतियों, वेतन संरचना, पेंशन सुधार और प्रशासनिक मामलों में अनुभव रखते हैं। 8वें वेतन आयोग के साथ काम करने का एक्सपीरियंस न केवल प्रतिष्ठित होगा, बल्कि भविष्य में भी करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.