बहराइच जिले में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दवा कारोबारी के अवैध गोदाम पर छापेमारी करकोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 से अधिक शीशियां बरामद की हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जिला औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार को औषधि विभाग, थाना दरगाह शरीफ और थाना रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के परसौरा गांव में दवा कारोबारी अजय कुमार यादव के एक अवैध गोदाम पर छापेमारी की।
इसे भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder | मुख्य आरोपी सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, शुक्रवार को होगी सुनवाई
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान गोदाम से पेटियों में भरकर रखी गईं कोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 से अधिक शीशियां बरामद हुईं।
बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
कृष्ण ने बताया कि अजय कुमार यादव के पास दूसरे पते पर दवा विक्रय का लाइसेंस था, लेकिन जिस गोदाम में कफ सिरप का भंडारण किया गया था, उसके लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं था।
इसे भी पढ़ें: ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रियों का पहला काफिला रवाना, LG Manoj Sinha ने दिखाई हरी झंडी
दो दिन पहले सीमाई इलाके में भी हुई थी कार्रवाई
बहराइच में कफ सिरप की तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। भारत-नेपाल सीमा के नजदीक होने के कारण इन क्षेत्रों में नशीली दवाओं की तस्करी के प्रयास लगातार किए जाते रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से ठीक दो दिन पहले भी टीम ने रूपईडीहा क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक दवा स्टोर पर छापेमारी की थी। वहां से भी कोडीनयुक्त कफ सिरप की 2,000 से अधिक शीशियां बरामद की गई थीं और स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन दोनों मामलों के तार आपस में जुड़े हुए हैं और इस अवैध खेप को सीमा पार नेपाल भेजने की योजना तो नहीं थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.