अगर आप वीकेंड पर एक अच्छी स्पाई थ्रिलर सीरीज देखना चाहते हैं तो हम आपको हॉटस्टार की एक ऐसी ही सीरीज का नाम बता रहे हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8 से ज्यादा है।
क्या है इस स्पाई थ्रिलर का नाम?
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है स्पेशल ऑप्स। स्पेशल ऑप्स के अबतक दो सीजन आ चुके हैं। वहीं सीरीज का एक स्पिनऑफ भी है जो सीरीज के किरदार हिम्मत सिंह की कहानी को दिखाता है।
2020 में आया था पहला सीजन
स्पेशल ऑप्स का पहला सीजन साल 2020 में आया था। पहले सीजन में 7 एपिसोड्स हैं। पहले सीजन के सातों एपिसोड्स के नाम बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों के नाम पर हैं। स्पेशल ऑप्स भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ के अफसर हिम्मत सिंह और उनकी स्पेशल टास्क फोर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में कुछ रियल लाइफ घटनाएं दिखाई गई हैं, लेकिन ये सीरीज काल्पनिक है।
2025 में आया था दूसरा सीजन
सीरीज का दूसरा सीजन साल 2025 में रिलीज हुआ था। दूसरे सीजन की कहानी भी हिम्मत सिंह और उसकी सीक्रेट टास्क फोर्स की कहानी को ही दिखाती है। दूसरे सीजन में भी सात एपिसोड्स हैं। दूसरे सीजन के एपिसोड्स के नाम दिनों के नाम पर हैं।
क्या है स्पेशल ऑप्स का पलॉट?
इस सीरीज में आप देखेंगे कि हिम्मत सिंह पर एक जांच बैठती है। इस जांच में हिम्मत सिंह से रॉ के फंड्स के खर्चे को लेकर भी पूछताछ होती है। इस पूछताछ के जरिए ही हिम्मत सिंह अपने सीक्रेट एजेंट्स की कहानी और उनके सीक्रेट मिशन की कहानी को सुनाता है। हिम्मत सिंह से लाख पूछे जाने पर भी वो अपने सीक्रेट एजेंट्स की जानकारी किसी को नहीं देता है।
इस सीरीज में आपको जासूसी वाला थ्रिल और सस्पेंस तो मिलेगा है, लेकिन साथ ही कई मौकों पर हिम्मत सिंह की हाजिरजवाबी आपको हंसने पर भी मजबूर कर देगी। सीरीज में कहीं-कहीं हल्का ह्यूमर भी आपको देखने को मिलेगा।
स्पेशल ऑप्स की कास्ट
के के मेनन (हिम्मत सिंह), करण टैकर (फारुक अली), मुजम्मिल इब्राहिम (अविनाश), गौतमी कपूर (सरोज), सैयामी खेर(जूही), मेहेर विज (रुहानी) और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आए हैं। सीरीज को शिवम नायर और नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है।
स्पेशल ऑप्स वीकेंड वॉच के लिए एकदम परफेक्ट है। एक बार आप ये सीरीज देखना शुरू करेंगे तो इस सीरीज के ट्विस्ट, सस्पेंस, एक्शन और हिम्मत सिंह की हाजिरजवाबी आपको सीजन खत्म किए बिना उठने नहीं देगी। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस सीरीज की रेटिंग 8.5 है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.