75 साल की दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे महिला चक्रासन, वज्रासन, चेयर पोज जैसे कई सारे आसन करते हुए और 60 की उम्र के लोगों को सरल योगा करने के बारे में बता रही हैं। इस उम्र में महिला की फिटनेस और फ्लैक्सिबिलिटी हर किसी को हैरान कर रही।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 75 साल की सुशीला बोहरा रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करते दिख रही हैं। इसके साथ ही वो रोजाना बॉडी को स्ट्रेच करती हैं। डॉक्टर सिमरन ने इस वीडियो को शेयर कर बताया है कि उनकी दादी का ये रूटीन सालों पुराना है। बिना जिम, बिना सप्लीमेंट्स के बस वो नियम से अपने दिन की शुरुआत ऐसे करती हैं। वीडियो में दादी की फ्लैक्सिबिलिटी किसी को भी हैरान कर सकती है। डंबल से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने के साथ वो स्ट्रेंचिंग करते, चक्रासन करते नजर आ रही है।
इन योगासनों का करती हैं अभ्यास
योगा दादी के नाम से फेमस सुशीला 60 से ऊपर की महिलाओं के लिए फ्लैक्सिबिलिटी वाली एक्सरसाइज बताती हैं। बटरफ्लाई पोज, शोल्डर रिपिटिशन, स्टैंडिंग साइड स्ट्रेच, नी रोटेशन, बैक बेंड, फॉरवर्ड फोल्ड, हिप रोटेशन, चेयर पोज, लेग स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज करने की सलाह देती हैं।
महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
चूंकि महिलाओं में धीरे-धीरे उम्र बढ़ने के साथ ही मसल्स मास और स्ट्रेंथ कम होने लगती है। इसलिए शरीर को फंक्शनल बनाकर रखने और ताकत के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना जरूरी है। जब पैर मजबूत होंगे और कोर पर पकड़ होगी तो रोजाना के काम आसान होगें, मूवमेंट आसान होगी और साथ ही गिरने और चोट लगने का रिस्क भी कम होगा। एक्सरसाइज करने से मसल्स मजबूत होती हैं और रोजाना चलने-फिरने में दिक्कत नहीं होती। 70-75 की उम्र तरक जिन महिलाओं को चलने-फिरने में दिक्कत शुरू हो जाती है। इसलिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज सीढ़ी चढ़ने, सामान उठाने और दूसरे रोजमर्रा के काम आसानी से होने लगते हैं।
सूर्य नमस्कार शरीर को फ्लैक्सिबल बनाता, माइंड और बॉडी का कॉर्डिनेशन मेंटेन करता है और मसल्स को स्थिरता देता है।
75 की उम्र में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए
जिस तरह की फ्लैक्सिबिलिटी इस वीडियों में दादी दिखा रहीं ये सालों तक लगातार अभ्यास करने का नतीजा है। लेकिन साधारण बूढ़े लोगों को एक्सरसाइज की शुरुआत करनी है तो हमेशा ऐसे मूवमेंट करें जो उनके कंट्रोल में हों और उनकी हेल्थ और फिटनेस का ध्यान में रखकर की जा रही हो। अगर लंबे टाइम से एक्सरसाइज में गैप कर दिया है तो उसके ज्वाइंट्स और रीढ़ की हड्डी में समस्या आ सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.