बाथरूम में ढेर सारे ड्राअर और दराज बनवा रखे हैं कि अपनी सुविधानुसार सामान रखेंगे तो जान लें कौन से सामान को भूलकर भी बाथरूम में स्टोर नहीं करना चाहिए। ये आपकी सेहत और सामान दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं।
बाथरूम में ना रखें दवाएं
काफी सारे लोग कुछ दवाओं को बाथरूम में अपनी सुविधा के लिए रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि इससे दवाओं के खराब होने का डर रहता है। हो सकता है नमी की वजह से दवाओं का असर कम हो जाए क्योंकि दवाओं को रखने के लिए जितना तापमान तय होता है।
तौलिया
बाथरूम में फंगस और मोल्ड के पनपने के सबसे ज्यादा चांस होते हैं। एक बाथरूम हाथ-मुंह पोंछने के लिए बाथरूम में रखी हैं तो ठीक है। लेकिन अगर आप तौलिया को बाथरूम में वॉर्डरोब बनाकर स्टोर कर रही हैं या एक से ज्यादा तौलिया बाथरूम में ही टांगती है तो संभावना है कि उन तौलिया फंगस पनपें, जिन्हें यूज करने पर शरीर में फंगस ट्रांसफर हो सकते हैं।
बाथरोब या नाइट ड्रेसेज
काफी सारी लेडीज सुविधा के लिए अपने बाथरोब या नाइट ड्रेसेज को बाथरूम में टांग देती हैं या फिर रख देती है। ये पूरी तरह से गलत है। बाथरूम की नमी कपड़ों को गीला करती है और उसमे फंगस, बैक्टीरिया पनपते हैं। साथ ही कपड़ों से बदबू भी आने लगती है। इसलिए नाइट ड्रेस या फिर बाथरोब को बाथरूम के बाहर ही रखें और सुखाएं।
टूथब्रश
2012 में मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी की स्टडी में पाया गया कि आपके टूथब्रश में 10 लाख से भी ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं और इन बैक्टीरिया का एक पोर्शन उन बैक्टीरिया का होता है जो हर बार टॉयलेट फ्लश से निकलते हैं। अपने टूथब्रश को जर्म फ्री रखना है तो ब्रश को अच्छी तरह सुखाकर रखें। और अगर बाथरूम में टूथब्रश रख रहे तो उसे टॉयलेट के नजदीक स्टोर ना करें।
रेजर ब्लेड्स
रेजर ब्लेड्स को बाथरूम में रखना बिल्कुल कॉमन बात है। लेडीज-जेंट्स दोनों ही इसे अपनी सुविधा के लिए बाथरूम में रखते हैं। लेकिन अच्छा होगा कि आप इसे बाथरूम के बाहर ही रखें क्योंकि बाथरूम की नमी और बैक्टीरिया ब्लेड में जंग लगा सकते हैं और ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। वहीं ब्लेड पर बैक्टीरिया और फंगस डायरेक्ट आपकी स्किन से टच होते हैं और जरा सा कट इन्हें शरीर में इंफेक्टेड कर सकता है।
परफ्यूम
परफ्यूम के एक्सपर्ट का कहना है कि हीट और परफ्यूम साथ में नहीं होने चाहिए। तापमान में उतार-चढ़ाव परफ्यूम की महक को कम कर सकते हैं। खासतौर पर सर्दियों में जब आप हॉट शॉवर लेते हैं तो एकदम से गर्मी और फिर ठंडकर आपके महंगे परफ्यूम के असर को खत्म कर सकता है।
मेकअप
फटाफट रेडी होने के लिए मेकअप प्रोडक्ट बाथरूम में रखती हैं। मेकअप ब्रश और स्पंज को भी वहीं स्टोर करती हैं तो इस आदत को बदल दें नहीं तो नमी वाले फंगस स्पंज और ब्रश पर लगेंगे और आपकी स्किन को फौरन खराब कर देंगे
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.