बालों की केयर के लिए हम सभी कई महंगे शैंपू, सीरम और हेयर स्पा पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन फिर भी खासा परिणाम नहीं मिलता है। असल में बालों में असली बदलाव तब आता है जब उन्हें अंदर से सही पोषण मिले।
गौरतलब है कि बाहरी देखभाल से बालों का डेंसिटी नहीं बढ़ता। यदि आपकी डेली डाइट संतुलित रहती है, तो आपके लिए हेयर फॉलिकल्स मजबूत बने रहते हैं और बाल अपने आप घने और शानदार दिखाई देते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ खास नेचुरल डेली सप्लीमेंट्स के बारे में, जो आपके बालों की मोटाई और मजबूती बढ़ाने में एक्सपर्ट है।
शकरकंद
शकरकंद में बीटा-कैरोटीन का खजाना है। यह शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है, जो स्कैल्प में नेचुरल ऑयल बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आपके बाल सूखे और बेजान नहीं होगी। वहीं, बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और उनका घनत्व काफी बेहतर हो जाता है।
चिया सीड्स
ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है। इतना ही नहीं, चिया सीड्स स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करता है। वैसे यह बालों की ग्रोथ का बढ़ाता है। रोजाना एक चम्मच भिगोए हुए चीया सीडस् को पानी या अपनी पसंदीदा स्मूदी में मिला सकते हैं।
अंडे
बालों के लिए सबसे जरुरी प्रोटीन है और अंडे हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन के साथ-साथ बायोटिन से भरपूर है। बायोटिन बालों में केराटिन के उत्पादन को तेज करता है। यदि आप नियमित रूप से अंडे खाते हैं, तो बाल घने, मजबूत होंगे और उनका टूटना भी काफी कम हो जाएगा।
कद्दू के बीज
मैग्नीशियम, आयरन और जिंक से भरे कद्दू के बीज स्कैल्प को हेल्दी रखता है। इनमें मौजूद जिंक आपके हेयर ग्रोथ साइकिल को संतुलित करता है। इसके लिए आप एक छोटी मुट्ठी कद्दू के बीज खाएं, यह जड़ों को भरपूर पोषण देता है।
दही
शायद ही आप जानते होंगे कि एक हेल्दी पाचन तंत्र पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोखता है, जिसका असर आपके बालों की मजबूती में देखने को मिलता है। खासकर दही में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स का बेस्ट सोर्स है। रोज एक कटोरी ताजा दही खाने से बालों की ग्रोथ और डेंसिटी में गजब का सुधार आता है।
बादाम
सेहत के मामले में बादाम हेल्दी होता है। इसमें हेल्दी फैट्स, बायोटिन और विटामिन ई का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं। विटामिन ई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे आपके हेयर फॉलिकल्स को अच्छे पोषण प्राप्त होता है। मजबूत और चमकदार बाल पाने के लिए रोज 4-5 भिगोए हुए बादाम जरुर खाएं।
पालक
अगर आपके लगातार बाल झड़ रहे हैं, तो आयरन की कमी है। विटामिन-सी, फोलेट और आयरन से भरपूर पालक इस कमी को दूर करता है। पालक का नियमित सेवन करने से स्कैल्प तक ऑक्सीजन सही तरीके से पहुंचती है, जिससे बालों की जड़े न सिर्फ मजबूत होती है, बल्कि बाल घने बनते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.