आईपीएल 2027 की नीलामी इसी साल नवंबर या दिसंबर महीने में होगी. अभी बीसीसीआई ने तारीख का एलान नहीं किया है, लेकिन नीलामी से पहले ट्रेड विंडो के तहत कई खिलाड़ियों की अदला-बदली हो सकती है. इस बार कई स्टार खिलाड़ी हैं, जो किसी दूसरी टीम में जा सकते हैं. इसमें हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस से चेन्नई सुपर किंग्स या लखनऊ सुपर जायंट्स में जा सकते हैं. हालांकि, ये कंफर्म है कि पांड्या जिस भी टीम में जाएंगे, वहां कप्तान के तौर पर जाएंगे. इसके अलावा ऋषभ पंत भी लखनऊ से वापस दिल्ली जा सकते हैं. वैसे, पंत के केकेआर में जाने के भी चांस हैं.
आईपीएल 2027 के लिए संभावित ट्रेड डील लिस्ट
1- हार्दिक पांड्या – मुंबई इंडियंस से चेन्नई सुपर किंग्स/लखनऊ सुपर जायंट्स
2- सूर्यकुमार यादव – मुंबई इंडियंस से कोलकाता नाइट राइडर्स
3- ऋषभ पंत – लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स/कोलकाता नाइट राइडर्स
4- निकोलस पूरन – लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस
5- मोहम्मद शमी – लखनऊ सुपर जायंट्स से चेन्नई सुपर किंग्स
6- अक्षर पटेल – दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स
7- रमनदीप सिंह – कोलकाता नाइट राइडर्स से लखनऊ सुपर जायंट्स/मुंबई इंडियंस
ये भी पढ़ें:
सूर्यकुमार यादव का ‘बड़बोला बयान’ और गौतम गंभीर ने कर दी कप्तानी से छुट्टी! अंदर का सच आया सामने
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.