शरीर के फंक्शन को सही तरीके से चलाना है तो किडनी का हेल्दी रहना जरूरी है और अक्सर हम इसको इग्नोर करते हैं। अगर किडनी को हेल्दी रखने और डिटॉक्स करने में मदद करनी है तो इन 7 फूड्स को डाइट में शामिल करें।
क्रेनबेरी
क्रेनबेरी में नेचुरल कंपाउंड होता हैप्रोएन्थोसायनिडिन, जो यूरिनरी ट्रैक लाइनिंग पर चिपकने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। इसको खाने से यूरिनरी टैक इंफेक्शन का खतरा कम होता है क्योंकि इस इंफेक्शन का सही इलाज नहीं हुआ तो किडनी को प्रभावित करता है। यहीं नहीं इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कंटेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करते हैं। किडनी की हेल्थ के लिए ताजे क्रेनबेरी या ड्राई क्रेनबेरी को डाइट में शामिल करें।
नींबू पानी
किडनी की हेल्थ को सपोर्ट करना है तो हाइड्रेशन सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए कभी-कभी डाइट में नींबू पानी शामिल करना अच्छा होता है। ये कुछ लोगों में किडनी स्टोन बनने के फॉर्मेशन को कम करता है। जब आप पर्याप्त पानी पीते हैं तो यूरिन का प्रोडक्शन ज्यादा होता है और किडनी ज्यादा वेस्ट मैटेरियल बाहर निकालती है।
चुकंदर
चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और बीटाइन जैसे प्लांट कंपाउंड से भरपूर होता है। इसके न्यूट्रिशन हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन को आसान बनाते हैं और पूरे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि चुकंदर को गंभीर किडनी की बीमारी वाले लोगों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें नेचुरल रूप से पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। ध्यान रहे अगर किडनी में किसी तरह की समस्या है, तो अपने डाइट में बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
रोजाना सेब खाएं
सेब को रोजाना डाइट में शामिल करना हेल्दी च्वॉइस है। ये केवल फाइबर नहीं देता बल्कि इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेटरी कंपाउंड हार्ट के साथ मेटाबॉलिक हेल्थ को भी सपोर्ट करते हैं। ये दोनों ही किडनी की हेल्थ के लिए जरूरी है। सेब में मौजूद सॉल्यूएबल फाइबर हेल्दी कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करते हैं और डाइजेशन को भी सपोर्ट करते हैं।
लहसुन
लहसुन में सल्फर कंपाउंड होता है जो एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर होते हैं। खाने में लहसुन का स्वाद खाने को टेस्टी बनाएगा लेकिन ध्यान रहे कि नमक ज्यादा ना हो।
पत्तागोभी
पत्तागोभी में विटामिन सी,के, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही इसमे पोटैशियम की मात्रा भी बाकी सब्जियों की तुलना में कम होती है। इसलिए ये सब्जी किडनी फ्रेंडली होती है। इसमे मौजूद फाइटोकेमिकल ऑक्सेडिटव डैमेज से सेल्स को बचाते हैं। पत्तागोभी को हल्का स्टीम लगाकर सूप बनाकर या हल्का फ्राई करके खाया जा सकता है।
तरबूज
तरबूज में 90 परसेंट पानी होता है , जो हाइड्रेशन के लिए बेस्ट फल है। किडनी को हेल्दी रखना है तो हाइड्रेशन सबसे ज्यादा जरूरी है। तरबूज में लाइकोपीन और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि किडनी की पुरानी बीमारी के मरीजों को तरबूज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.