भाभी के लिए लुंबा राखी खरीदने जा रही हैं, तो कुछ ट्रेंडी डिजाइन सेव कर लें। लुंबा राखी के कई खूबसूरत पैटर्न इन दिनों मिलने लगे हैं, जो भाभी की कलाई पर जचेंगे।
1. प्यारी भाभी वाली राखी
कलीरे स्टाइल में प्यारी भाभी लिखी हुई लुंबा राखी आप ले सकते हैं। मोती बीड्स वाले ब्रेसलेट के साथ हार्ट शेप और कलीरे लटके हुए अच्छे दिख रहे हैं। इस तरह की राखी हाथों पर खिलकर दिखेगी और भाभी को काफी पसंद आएगी। अगर आप थोड़ा लवी-डवी लुक चाहती है, तो ये चुनें।
2. रेड कड़ा राखी
कड़ा स्टाइल वाली लुंबा राखी भी भाभी के हाथों पर खूबसूरत लगेगी। इसे आप कड़े की तरह पहना सकती हैं और नीचे लटकन अच्छी लगेगी। मोती और गोल्डन गोटे के साथ सजी ये राखी अच्छी लग रही है। भाभी को ये जरूर पसंद आएगी।
3. कमल फूल वाली राखी
भाभी अगर सिंपल राखी पसंद करती हैं, तो उन्हें धागे में लगे कमल के फूल वाली लुंबा राखी पहनाएं। इसमें धागे से हाथों पर हल्कापन रहेगा और नीचे की ओर कमल लटकता हुआ दिखेगा, जो सुंदर लुक देगा। आप इस तरह की राखी भी पहना सकती हैं।
4. हरे धागे से बनी राखी
कड़े पर धागे वाले वर्क से सजाई गई लूम्बा राखी भी भाभी के हाथों पर जचेगी। फूल, पत्तियों और मोती से सजी ये लुंबा राखी ट्रेंडी और लाइटवेट रहेगी। हरी चूड़ियों के साथ भाभी की कलाई पर ये राखी अच्छी लगेगी। आप इस तरह की डिजाइन भी ले सकती हैं।
5. फुंदरू वाली पिंक राखी
लटकन स्टाइल में आप फुंदरू वाली गुलाबी रंग की राखी भी भाभी के लिए ले सकती हैं। लटकन लुक वाली ये राखी हाथों पर सुंदर लगेगी और पहनने में कंफर्टेबल भी रहेगी। आप भाभी के लिए ऐसी राखियों के डिजाइन चुनें।
6. फूल वाली राखी
अट्रैक्टिव डिजाइन खोज रही हैं, तो फूल वाली लुंबा राखी लें। डबल लेयर डोरी और फूल पैटर्न में ये अच्छी लग रही है। इसमें नीचे की ओर मोती लगे हुए हैं, जो सुंदर लुक दे रहे हैं। आप इस तरह की राखी भी भाभी की कलाई पर सजा सकती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.