प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा का प्लान बना रहे भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए विदेश मंत्रालय ने एक बेहद जरूरी एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने श्रद्धालुओं को साफ तौर पर सलाह दी है कि वे वैध चीनी वीजा और जरूरी एंट्री परमिट जैसे सभी अनिवार्य डाक्यूमेंट्स के बिना मानसरोवर की यात्रा पर बिल्कुल न निकलें।
क्यों जारी करनी पड़ी एडवाइजरी?
दरअसल, विदेश मंत्रालय को यह कदम उन खबरों के सामने आने के बाद उठाना पड़ा है, जिनमें पता चला है कि सही और पूरे डाक्यूमेंट्स न होने की वजह से करीब 52 भारतीय तीर्थयात्री नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंस गए हैं। ये सभी श्रद्धालु वहां अपनी आगे की यात्रा जारी रखने के लिए मदद का इंतजार कर रहे हैं। इसी सिचुएशन को देखते हुए सरकार ने बाकी लोगों को पहले ही सावधान कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: Muharram के जुलूस में इम्युनिटी बूस्टर के नाम पर बांटा चूहे मारने का जहर, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट
पहले टूर ऑपरेटर को करें ‘फैक्ट चेक’
विदेश मंत्रालय ने साफ लफ्जों में कहा है कि बिना पेपर्स के या कागजात बाद में मिल जाएंगे इस उम्मीद में यात्रा शुरू करना श्रद्धालुओं के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर सकता है। इसके साथ ही मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों से पुरजोर अपील की है कि वे अपनी इस पवित्र यात्रा की बुकिंग करने से पहले पूरी छानबीन कर लें। लोग अच्छी तरह जांच लें कि जिस टूर ऑपरेटर से वे बुकिंग कर रहे हैं, वह सरकार द्वारा रजिस्टर्ड और पूरी तरह ऑथराइज्ड या नहीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.