मार्केट जैसे बटर मसाला पॉपकॉर्न आपको भी जरूर पसंद होंगे। इन्हें आप दो मिनट में घर पर बना सकते हैं, बस कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स के साथ। पॉपकॉर्न जलते भी नहीं है और हर एक दाना अच्छी तरह फूटता है।
घर पर मार्केट जैसे मसाला पॉपकॉर्न बनाने की टिप्स
टिप 1: मोटी तली वाले कुकर में गर्म करें ऑयल
पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटी तली का कुकर चुनें। अब इसे मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह गर्म होने के लिए रख दें। ध्यान रहे जैसे ही कुकर तेज गर्म हो, तभी आपको इसमें तेल एड करना है। तेल बहुत ज्यादा ना डालें, पॉपकॉर्न के हिसाब से दो-तीन चम्मच तेल काफी रहता है। इसके बाद कुकर की फ्लेम को मीडियम कर दें।
टिप 2- इस मसाले से आएगा वही मार्केट वाला स्वाद
मार्केट जैसी मसालेदार पॉपकॉर्न बनाने के लिए आपको कुछ मसालों को साथ मिक्स कर लेना है। एक प्लेट में थोड़ी सी हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा धनिया पाउडर एक साथ मिक्स कर लें। जितनी पॉपकॉर्न बना रहे हैं, उस हिसाब से चीजें थोड़ी कम ज्यादा कर सकते हैं। इन मसालों को तेल में मिलाएं और ऊपर से पॉपकॉर्न डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें, ताकि मसाला पॉपकॉर्न पर अच्छी तरह कोट हो जाए।
टिप 3- फुल फ्लेम पर लगातार चलाएं
तेल और मसालों में पॉपकॉर्न को अच्छे से मिलाने के बाद आपको इसे लगातार चलाते रहना है। इस दौरान गैस की फ्लेम को हाई ही रखें। मक्ख के दानों को तब तक चलाते रहें, जबतक इनमें से एक भी दाना फुटकर पॉपकॉर्न ना बन जाए। जैसे ही एक दाना फूटे, तुरंत आपको कुकर का ढक्कन बंद कर देना है।
टिप 4- कुकर में इस तरह बनाएं पॉपकॉर्न
प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करने के बाद इसकी सीटी याद से निकाल दें। अब कुछ सेकंड के लिए इसे गैस पर रहने दें, फिर कुकर का हैंडल पकड़कर इसे उठाकर थोड़ा सा शेक कर लें। इससे नीचे के पॉपकॉर्न जलते नहीं है और हर दाना बराबर फूटता है। अब कुकर को गैस पर रख दें और जब तक पॉपकॉर्न बनने की आवाज आना बंद नहीं हो जाता, तब तक इसे पकने दें। उसके बाद गैस को बंद कर दें।
टिप 5- बटर क्यूब्स से आएगा असली स्वाद
पॉपकॉर्न का असली स्वाद तो बटर से ही आता है। इसके लिए जैसे ही पॉपकॉर्न बनें, उनमें कुछ बटर के टुकड़े एड कर दें और कुकर को ढक्कन से नॉर्मली कवर कर दें। दो मिनट में बटर अच्छी तरह मेल्ट हो जाएगा और पॉपकॉर्न में अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा। बस तैयार हैं आपको मार्केट जैसी बटर मसाला पॉपकॉर्न।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.