रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के लिए खास होता है और इस बार आप राखी बंधवाने के बाद बहन तो गिफ्ट देने के बजाय कुछ बातें कहें और वादे करें। आपकी बातों को सुनकर बहन खुशी से गले लगा लेंगी।
1. कभी नहीं छोड़ूंगा साथ
अपनी बहन से कहें कि जिंदगी के किसी भी मोड़ पर आप उनका साथ नहीं छोड़ेंगे, फिर चाहे हालात कैसे भी हों। शादी के बाद भी उनके लिए आपका प्यार और अपनापन पहले जैसा ही रहेगा। जब भी उन्हें आपकी जरूरत होगी, आप हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
2. तुमने मेरे लिए बहुत किया अब मेरी बारी
अपनी बहन से कहें कि उन्होंने आपके लिए काफी कुछ कर दिया है और अब कुछ चीजें करने की उनकी बारी है। बहन के लिए आप कुछ चीजें कर सकते हैं, जैसे उनका हेल्थ इंश्योरेंस करवा दें या फिर फाइनेंशियल सपोर्ट करें। आप कुछ भी कर सकते हैं, जिससे बहन को खुशी और सपोर्ट मिले।
3. तुम मेरी दोस्त हो- मैं हमेशा साथ हूं
बहन को बोलें कि वह आपकी सिर्फ बहन नहीं बल्कि सबसे प्यारी दोस्त भी हैं। जिंदगी में कोई भी परेशानी आएगी आप उनके लिए सबसे पहले खड़े रहेंगे और हमेशा साथ देंगे। उनसे कहे कि हम हो सकता है अलग शहर में रह रहे हो या हमारी बातें कम हो जाए लेकिन प्यार में कोई कमी नहीं आएगी।
4. तेरी खुशी मेरे लिए सबसे जरूरी है
बहन से कहें कि उनकी खुशी आपके लिए किसी भी महंगे तोहफे से ज्यादा मायने रखती है। उनकी जिंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, आप हमेशा उनकी मुस्कान और खुशियों की वजह बनने की कोशिश करेंगे। साथ ही, उन्हें भरोसा दिलाएं कि उनकी हर छोटी-बड़ी खुशी आपके लिए हमेशा खास रहेगी।
5. हर सपने पूरे करने का वादा
अपनी बहन से वादा करें कि आप उनके हर सपने को पूरा करने में हमेशा मदद करेंगे और उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने का हौसला देंगे। साथ ही उनसे कहें कि शादी के बाद भी अगर ससुराल में कभी कोई गंभीर परेशानी आती है, तो भाई होने के नाते आप उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और हर मुश्किल परिस्थिति में उनका साथ देंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.