30 की उम्र के बाद काफी सारी महिलाएं बढ़ती उम्र की दिक्कतों से परेशान होने लगती है। सेहत में गिरावट के साथ चेहरे पर डलनेस, रिंकल्स नजर आने लगते हैं। इन सारी समस्याओं से निपटना है तो हर दिन इन 5 सीड्स के पाउडर को मिलाकर खाएं, जानें कौन से पाउडर से स्किन एजिंग रुकेगी।
तो चलिए जानें कौन-कौन से सीड्स डालकर तैयार किया गया है ये पाउडर
पाउडर बनाने के लिए इन 5 सीड्स को लिया गया है
पंपकिन सीड्स
सनफ्लावर सीड्स
मस्कमेलन सीड्स
चिया सीड्स
फ्लैक्स सीड्स
इन पांचों चीजों को अच्छी तरह से ड्राई रोस्ट कर लें। फिर मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पाउडर बनाकर एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें। रोजाना एक चम्मच इस पाउडर को खाने से महीनेभर बाद ही फर्क नजर आने लगेगा। ध्यान रहे इस मिक्सचर में चिया सीड्स की मात्रा को सबसे कम रखें।
डॉक्टर बताते हैं इन 5 सीड्स को खाने के फायदे
हेल्थ एक्सपर्ट अक्सर सीड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। अलसी के बीज जहां ओमेगा 3 फैटी एसिड और लिनोलिक एसिड जैसे कंपाउंड देते हैं। वहीं इसमे फाइबर, प्रोटीन मैग्नीशियम, मैंगनीज जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स भी काफी सारे मिल जाते हैं।
वहीं चिया सीड्स में भी फाइबर और ओमेगा 3 की अच्छी खासी मात्रा है। वहीं प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैग्नींज जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं।
तिल के बीजों को हड्डियां मजबूत करने के लिए खाना फायदेमंद है। वहीं ये शरीर को हेल्दी फैट्स , प्रोटीन और जरूरी अमीनो एसिड्स, विटामिंस देते हैं। तिल स्किन की हेल्थ को बेहतर बनाता है।
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक पंपकिन सीड्स में अमीनो एसिड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, हेल्दी फैट्स होते हैं। वहीं सनफ्लावर सीड्स की सौ ग्राम मात्रा में 18.9 ग्राम प्रोटीन होता है। जबकि आयरन 4.37 मिलीग्राम, जिंक, फोलेट, विटामिन ई और फाइबर के साथ ही इसमे सेलेनियम की भी मात्रा होती है। ये सारी पोषक तत्व हेल्थ को सपोर्ट करने के साथ ही स्किन की हेल्थ को भी इंप्रूव करते हैं। जिससे चेहरे पर रिंकल, फाइन लाइंस और डलनेस दिखना बंद हो जाती है। वहीं बालों की खोई चमक लौटती है और उनका झड़ना बंद हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। यह किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.