कौन कहता है टीम इंडिया में एंट्री का दरवाजा सिर्फ IPL से होकर गुजरता है। IND vs SL टेस्ट स्क्वॉड पर नजर डालें तो दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में की गई मेहनत का फल मिला है। पहले खिलाड़ी का नाम है सारांश जैन, जिन्हें पहले ही स्क्वॉड में स्पिनर्स की टोली के साथ चुना गया था, वहीं अब इस लिस्ट में दूसरा नाम जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी का जुड़ गया है। सोमवार, 3 अगस्त को बीसीसीआई ने ऐलान किया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह अपनी चोट से रिकवर ना होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में आकिब नबी को स्क्वॉड में जोड़ा जा रहा है। आकिब नबी को ऐसे ही भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में जगह नहीं मिली, उनके ये 5 रिकॉर्ड बताते हैं उनकी मेहनत की दास्तान-
- 2025-26 में नबी ने 8 बार पांच विकेट हॉल लिए, जो भारत में किसी भी फर्स्ट-क्लास सीजन में किसी भी पेसर द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेटों के बराबर है। मौरिस टेट ने 1926-27 में और रॉन ऑक्सेनहैम ने 1935-36 में भी भारत में आठ बार पांच विकेट लिए थे।
- नबी ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में हैदराबाद के खिलाफ 114* रन बनाए, जो उनके प्रोफेशनल करियर का पहला शतक था। यह नंबर 8 पर बैटिंग करते हुए आया। यह सभी लिस्ट A क्रिकेट में नंबर 8 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए छठा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है। नबी से पहले, सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों ने 50 ओवर के मैच में नंबर 8 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए शतक बनाया था – 2018 में विदर्भ के खिलाफ दिवेश पठानिया ने 100* और 2022 में कर्नाटक के खिलाफ अक्षय कर्णेवार ने 104* रन बनाए थे।
- 2025-26 सीज़न में सभी सीनियर पुरुष घरेलू टूर्नामेंट में नबी ने 95 विकेट लिए। यर एक सीजन में किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा लिकए गए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट है। 2019-20 में जयदेव उनादकट ने 105 विकेट चटकाए थे।
आकिब नबी को अब श्रीलंका में अपने डेब्यू का इंतजार होगा। अगर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका मिलता है तो वह भारत के लिए रेड बॉल क्रिकेट खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बनेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.