बारिश के मौसम में स्किन के खोए निखार को वापिस पाने के लिए आप घर पर बने सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से स्किन को चमकदार बनाने में मदद मिल सकती है। यहां सीखिए घर पर कैसे बनाएं सीरम।
चमकदार स्किन के लिए सीरम बनाने की सामग्री
-1 चम्मच एलोवेरा जेल
-5-6 केसर के धागे
-एक मुलेठी स्टिक
-3 चम्मच गुलाब जल
-आधा चम्मच बादाम का तेल
– 5 बूंदेंनींबू का एसेंशियल ऑयल
चमकदार स्किन के लिए सीरम कैसे बनाएं
-सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा की एक फ्रेश पत्ती लें और उसे धोने के बाद बीच से काट लें। एक चम्मच का इस्तेमाल करके इसमें से सारा जेल निकाल लें और एक कटोरी में रखें।
-अब एक कटोरी में सभी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिलाएं। क्योंकि ये सीरम है इसलिए इसके कंसिस्टेंसी ना ज्यादा गाढ़ी और ना ज्यादा पतली होनी चाहिए। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इस सीरम को कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें।
कैसे करें इस्तेमाल
सीरम को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को धोएं और फिर अपनी पसंद के टोनर का इस्तेमाल करें। फिर इस सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लगाने के बाद कम से कम एक मिनट तक मसाज कर सकते हैं। सीरम को सोने से पहले इस्तेमाल करें और सुबह अपना चेहरा धो लें। अच्छे नतीजों के लिए इसे रोजाना इस्तेमाल करें।
फायदेमंद है सामग्री
सीरम में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। एलोवेरा स्किन हाइड्रेशन में मदद करता है। त्वचा के लिए केसर और बादाम का तेल प्राकृतिक निखार, गहरी नमी और एजिंग को स्लो करता है। यह त्वचा की चमक बढ़ाता है, काले घेरे कम करता है और रूखेपन से बचाता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.