किचन की सफाई करना बहुत ज्यादा समय लगने वाला काम है। लेकिन कुछ काम को आप बिना ज्यादा समय लगाए फटाफट कर सकते हैं और आपका किचन भी साफ रहेगा। जैसे ये 5 हैक हमेशा याद रखें जो किचन की क्लीनिंग में मदद करेंगे।
गैस के बर्नर साफ करने का हैक
गैस का बर्नर सालों से यूज हो रहा और उसम कार्बन जम गया है तो गैस की आंच भी धीमी हो गई होगी। यहीं नहीं कार्बन जमे हुए बर्नर में गैस भी ज्यादा खर्च होती है। तो बस किसी दिन बर्नर को गर्म पानी में डालें और साथ ही एक से दो पैकेट इनो के डाल दें। दस मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। बिना रगड़े और बहुत सारा समय लगाएं सारा कालापन निकल जाएगा और आपका बर्नर साफसुथरा हो जाएगा।
गंदी कड़ाही, बर्तन मांजने हो तों
कामवाली आकर चली जाती है और कुछ बर्तन तली के पास से गंदे ही रह जाते हैं। इन गंदे, चिपचिपे बर्तन को फटाफट बिना समय गंवाए ही साफ करना है तो बस गंदी कड़ाही, कुकर की तली में शेविंग फोम को लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अच्छी तरह से रगड़कर मांज दें। ऐसा करने से कड़ाही में जमा चिपचिपापन साफ हो जाएगा।
चिपचिपी किचन स्लैब साफ करने का तरीका
किचन की दीवारों पर तेल के छींटे जम जाते हैं और स्लैब पर चिपचिपापन हो जाता है तो इसे साफ करने के लिए बस स्प्रे बनाकर रखें। इस स्प्रे में बेकिंग सोडा और विनेगर के साथ एक चम्मच हार्पिक डालकर पानी में घोल बना लें। ये स्प्रे डालकर स्क्रब से रगड़ें और गीले कपड़े से पोंछ दें। किचन के स्लैब पर कभी भी चिपचिपापन जमा नहीं होगा।
नल में सफेद दाग जमा हो गए
किचन के नल पर पानी के सफेद दाग जम गए हैं तो बस इन नलों पर वैसलीन लगाकर छोड़ दें। फिर किसी भी साफ कपड़े से पोंछ दें। सारे सफेद दाग हट जाएंगे और स्टील का नल बिल्कुल चिकना होकर चमकने लगेगा।
जले-काले तवे को साफ करने का सिंपल हैक
पराठा बनाने के बाद तवा जलकर काला हो जाता है तो इसे साफ करने का बहुत ही सिंपल सा हैक याद रखें। पराठे बनाने के फौरन बाद गर्म तवे पर बर्तन धोने वाले साबुन की एक लेयर लगाएं और स्क्रब पैड को पानी से गीलाकर करके रगड़ें। थोड़ी ही देर में तवा बिल्कुल पहले की तरह सफेद चमकदार हो जाएगा और पता ही नहीं चलेगा कि इस पर आपने पराठे बनाए थे। किचन को क्लीन रखने के लिए ऐसे छोटे-छोटे हैक्स हमेशा याद रखने चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.