वैकेशन पर जाने वाले कपल्स अक्सर ये शिकायत करते हैं कि ट्रिप पर अक्सर उनकी लड़ाई पार्टनर से हो जाती है। ऐसे में यहां हम 5 तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप लड़ाई से बच सकते हैं।
1) खाने का रखें ख्याल
ट्रिप्स में आपका शेड्यूल पूरी तरह से बदल जाता है और घूमने फिरने के चक्कर में खाने के प्रति लोग लापरवाह हो जाते हैं। जब व्यक्ति को भूख लगती है तो मुख्य रूप से ब्लड शुगर कम होने लगता है और हॉर्मोनल बदलावों के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। ऐसे में बेवजह की लड़ाई भूख के कारण हो सकती है। इसलिए अपने पार्टनर से हमेशा पूछें की उन्हें भूख तो नहीं लगी।
2) तस्वीरें क्लिक करें
किसी खूबसूरत जगह पर जाने के बाद हर कोई अपनी याद के लिए सुंदर तस्वीरों को क्लिक करवाना पसंद करता है। लड़कियों को अलग-अलग जगहों पर ढेरों तस्वीरें क्लिक करना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि ट्रिप अच्छा जाए तो अपने पार्टनर की अच्छी तस्वीरों को क्लिक करें।
3) ना करें कुछ मिस
कई बार कुछ कपल्स घूमने की किसी नई जगह पर जाते हैं और बहुत सारी चीजों को एक्सप्लोर करते हैं और कुछ को ये कहकर छोड़ देते हैं कि अगली बार वह दोबारा आएंगे। ऐसी गलती ना करें। क्योंकि क्या पता आप सेम जगह अगली बार कभी ना जाएं। इसलिए जहां भी जाएं वहां का सूर्यास्त देखें, चीजों को खरीदें और साथ में अच्छी तस्वीरें क्लिक करें।
4) तैयार होने के बाद रूम में ना रुकें
अक्सर घूमने जाने पर लोग ज्यादा समय होटल के कमरे में बिता देते हैं। लेकिन अगर आप एक बार घूमने जाने के लिए तैयार हो गए हैं। तो फिर तुरंत रूम से बाहर निकल जाएं। तैयार होने के बाद रूम में फोन चलाने या फिर कुछ और काम करने में समय ना बिताएं।
5) एक्सप्लोरिंग से ना डरें
चाहें आप अपनी पसंद की जगह पर क्यों ना गए हों, लेकिन जब पार्टनर आपसे एक्सप्लोरिंग के लिए कहे तो इग्नोर ना करें। कई बार ऐसा हो सकता है कि आपका पार्टनर शॉपिंग करने जाए और कुछ ऐसा खरीदकर ले आएं जिसके बारे में आपको पता भी नहीं था कि वह मौजूद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.