फ्रिज में खाना सही तरीके से स्टोर ना किया जाए, तो आपकी सेहत पर भी इसका खराब असर पड़ सकता है। डॉ शालिनी बताती हैं कि 90% लोग ये गलती करते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का रिस्क भी बढ़ जाता है।
फ्रिज में खाना रखते हुए ना करें ये 5 गलतियां
डॉ शालिनी कहती हैं कि फ्रिज में हर शेल्फ का टेंपरेचर अलग-अलग होता है। ऐसे में अगर आप गलत जगह गलत खाना रख दें, तो खाना खराब हो सकता है और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में ये 5 गलतियां आपको हर हाल में अवॉइड करनी चाहिए।
1) टॉप शेल्फ पर रखें बचा हुआ खाना
डॉ शालिनी कहती हैं कि बचा हुआ खाना जैसे दाल-सब्जी या चावल वगैरह आपको फ्रिज की टॉप शेल्फ पर स्टोर करने चाहिए। साथ ही कोई भी रेडी टू ईट फूड आइटम अगर है, तो उसे भी टॉप शेल्फ पर ही स्टोर करें। हालांकि ये ध्यान रखें कि आपको खाना एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के ही रखना चाहिए। इससे वो ज्यादा देर तक फ्रेश बना रहता है।
2) मिडिल शेल्फ में रखें डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध और दूध से बने हुए प्रोडक्ट्स कैसे दही, पनीर, चीज या छाछ आपको हमेशा फ्रिज की मिडिल शेल्फ में स्टोर कर के रखने चाहिए। डॉक्टर कहती हैं कि बहुत से लोग ये गलती करते हैं कि दूध को फ्रिज के डोर वाली शेल्फ में रख देते हैं, लेकिन इससे दूध जल्दी खराब होने का चांस बढ़ जाता है।
3) सबसे नीचे वाली शेल्फ पर रखें नॉन वेज प्रोडक्ट्स
डॉ शालिनी के मुताबिक मांस-मछली और चिकन जैसे नॉन वेज आइटम हमेशा फ्रिज की सबसे नीचे वाली शेल्फ पर रखने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनसे निकलने वाला लिक्विड अगर बाकी के फूड आइटम्स पर गिर जाए, तो उनमें बैक्टीरिया फैल सकता है और फूड पॉइजनिंग का रिस्क बढ़ सकता है। साथ ही नॉन वेज प्रोडक्ट्स को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में पैक कर के ही स्टोर करें।
4) वेजिटेबल ड्रॉअर में ही रखें सब्जियां
डॉ शालिनी के अनुसार ताजी सब्जी और फलों को हमेशा वेजिटेबल ड्रॉअर में ही स्टोर कर के रखना चाहिए। फ्रिज का ये हिस्सा फलों और सब्जियों की ताजगी बनाए रखने के लिए ही होता है, जहां मॉइश्चर लेवल बैलेंस रहता है। इससे सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश रहती हैं और उनमें मौजूद पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं।
5) फ्रिज के डोर में रखें सॉस और बेवरेजेज
फ्रिज के डोर शेल्फ में आप सॉस, जैम, जूस, सॉफ्ट ड्रिंक्स और अन्य बेवरेजेज स्टोर करना सबसे सही होता है। दरवाजा बार-बार खुलने की वजह से फ्रिज के इस हिस्से का टेंपरेचर ज्यादा बदलता रहता है, इसलिए यहां दूध, अंडे या दही जैसे फूड प्रोडक्ट्स जल्दी खराब होने का चांस रहता है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.