ब्रेस्टफीडिंग के बाद या मोटापे के कारण कई महिलाओं का ब्रेस्ट साइज बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए जिम और न जाने क्या तरीके महिलाएं अपनाती हैं। अगर आप भी ब्रेस्ट की चर्बी से परेशान हो चुकी हैं, तो ये 5 एक्सरसाइज करके देख लें।
1. शोल्डर प्रेस
आपको हल्के दो डंबल लेने हैं और शोल्डर प्रेस करने वाली एक्सरसाइज करनी है। इसके लिए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और फिर नीचे करें। इससे ब्रेस्ट की चर्बी के साथ बाजुओं का मोटापा भी कम हो सकता है।
2. चेस्ट प्रेस
चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज से भी आप ब्रेस्ट की चर्बी घटा सकते हैं। इसके लिए आपको डंबल लेने हैं और हाथों को सामने रखें। फिर पीछे की ओर करें और फिर आगे करें।
3. चेस्ट फ्लाई
इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों हाथों में डंबल लें और उन्हें छाती की सीध में ऊपर की ओर रखें। हथेलियां आमने-सामने होनी चाहिए। अपनी कोहनियों को पूरी तरह सीधा न रखें; उनमें हमेशा एक हल्का सा मोड़ बनाए रखें। फिर हाथों को फ्लाई की तरह आगे-पीछे करते हुए इसे करें।
4. ऑल्ट प्रेस एक्सरसाइज
ऑल्ट प्रेस एक्सरसाइज भी आप ब्रेस्ट की चर्बी घटाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको हाथों में डंबल लेकर सीधे रखना है और फिर एक हाथ सीधे रखते हुए दूसरे को पीछे खींचते हुए लेकर जाना है। ऐसा ही दूसरे हाथ के साथ रिपीट करना है।
5. अराउंड द वर्ल्ड
अब आखिरी एक्सरसाइज है अराउंड द वर्ल्ड। इसमें आपको हाथों में डंबल लेकर नीचे से ऊपर की ओर यानी सिर के ऊपर हाथों को लेकर जाना है। इसे करने से मांसपेशियां एक्टिव रहेंगी और ब्रेस्ट की चर्बी भी कम होगी।
कितनी बार और कब करें?
इन एक्सरसाइज को 3 बार के रिपीटेशन में 15-15 बार करना है और आप इसे सुबह या शाम कभी भी कर सकते हैं। सभी एक्सरसाइज को साथ में करने की कोशिश करें और 30 दिनों तक लगातार करके देखें। हर शरीर के हिसाब से एक्सरसाइज का असर दूसरा हो सकता है और 3-4 हफ्तों से ज्यादा का समय भी चर्बी कम होने में लग सकता है।
डाइट और नींद भी है जरूरी
आप ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज पर निर्भर न रहें, बल्कि अपनी डाइट और नींद भी सही से पूरी करें। हेल्दी डाइट लेने पर शरीर एक्टिव रहता है और पाचन बेहतर होता है। साथ ही शरीर पर अतिरिक्त चर्बी नहीं जमा होती है। नींद पूरी होने पर शरीर में सूजन की समस्या नहीं होती, तो आप अपनी लाइफस्टाइल को भी सही रखें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.