मार्केट में मिलने वाले केमिकल से भरे हुए फेसवॉश लगाना नहीं पसंद करते हैं, तो ये घर का बना हुआ फेसवॉश एक बार ट्राई कर के देखें। त्वचा को गहराई से तो क्लीन करता ही है, साथ ही उसे ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में भी मदद करता है।
केमिकल फेसवॉश से क्यों बेहतर है ये नेचुरल फेसवॉश?
मार्केट में मिलने वाले सस्ते और पॉपुलर फेसवॉश आमतौर पर ढेर सारे केमिकल्स से बनते हैं, जो सेंसेटिव त्वचा को इरिटेट कर सकते हैं। वहीं ये स्किन के नेचुरल ऑयल को भी हटा देते हैं, जिससे चेहरा ज्यादा खिंचा-खिंचा और टाइट फील होता है। साथ ही ग्लो भी गायब हो जाता है। ऐसा नहीं है कि मार्केट में अच्छे फेसवॉश नहीं है, बस उनकी कीमत जरा ज्यादा होती है और ऑफलाइन वो आसानी से मिलते भी नहीं है।
सिर्फ 4 चीजों से बनाएं ये नेचुरल फेसवॉश
नेचुरल फेसवॉश पाउडर बनाने के लिए आपको सिर्फ 4 चीजों की जरूरत होगी- साबुत मूंग दाल (2 चम्मच), चना दाल (2 चम्मच), चावल (2 चम्मच) और लाल मसूर की दाल (2 चम्मच)। इन सभी चीजों को बताई हुई मात्रा में लें और धो कर अच्छी तरह सूखा लें। जब ये ड्राई हो जाएं तो इन्हें मिक्सर में पीसकर एक फाइन पाउडर तैयार कर लें।
कब तक स्टोर कर सकते हैं?
इस फेसवॉश पाउडर को किसी साफ और सूखे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख दें। अब आप इसे आराम से 3-4 महीने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे यूज करें- इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच फेसवॉश पाउडर लें और इसमें गुलाबजल या सादा पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इसे हल्के गीले चेहरे पर 30-40 सेकेंड के लिए मसाज करें, फिर नॉर्मल पानी से धो लें। आप इसे रोजाना फेसवॉश की तरह यूज कर सकते हैं।
चेहरे पर क्या-क्या फायदे देखने को मिलेंगे
- साबुत मूंग दाल नेचुरली चेहरे को क्लीन करने का काम करती है। ये एकस्ट्रा ऑयल और धूल-मिट्टी को निकालती है।
- चना दाल स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करती है, साथ ही एक नेचुरल ग्लो देती है।
- चावल हल्के एक्सफोलिएशन में मदद करते हैं, जिससे स्किन ज्यादा सॉफ्ट और स्मूद लगती है।
- मसूर दाल चेहरे के निखार को वापस लाती है, साथ ही फ्रेश और ग्लोइंग लुक देने में मदद करती है।
कौन से स्किन टाइप वाले यूज कर सकते हैं?
अगर आपकी स्किन नॉर्मल, ऑयली या कॉम्बिनेशन है तो आप इस फेसवॉश को आराम से डेली इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर चेहरा ज्यादा ड्राई है तो पानी की जगह दूध या शहद के साथ मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। वहीं सेंसेटिव स्किन वाले पैच टेस्ट करने के बाद इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.