अगस्त 2026 में वैकल्पिक ईंधन वाली गाड़ियों की बिक्री पहली बार पेट्रोल कारों से ज्यादा रही। पैसेंजर गाड़ियों की कुल रिटेल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 41.9% रही। इनमें CNG गाड़ियों की बिक्री सबसे ज्यादा 25.2% रही। इसके बाद हाइब्रिड कारों की 9% और EV की 7.6% हिस्सेदारी रही।
CNG गाड़ियों की बढ़ती मांग को देखते हुए किआ, हुंडई और टाटा जैसी कार बनाने वाली कंपनियां आने वाले महीनों में CNG MPV और SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इनका माइलेज दमदार होगा। साथ ही ये सेमगेंट में मारुति के कई CNG मॉडल जैसे अर्टिगा, ब्रेजा, फ्रोंक्स, विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा जैसे कई मॉडल को चुनौती देंगी। लिए इनके बारे में जानते हैं।
1. किआ कैरेंस और कैरेंस क्लैविस CNG
किआ अपनी मोस्ट सेलिंग 7-सीटर MPV कैरेंस और कैरेंस क्लैविस के फैक्ट्री फिटेड CNG मॉडल लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी ने इनकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इन MPV के CNG वर्जन में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ फ़ैक्ट्री-फिटेड CNG किट मिलेगी, जो ज्यादा से ज्यादा 93bhp की पावर और 123Nm का टॉर्क देगी। स्टैंडर्ड पेट्रोल वर्जन की तुलना में कैरेंस और कैरेंस क्लैविस CNG 22bhp कम पावरफुल होंगी। इन MPV से लगभग 22km/kg से 25km/kg की फ्यूल एफ़िशिएंसी मिलने की उम्मीद है।
2. हुंडई बेयॉन CNG
पूरी तरह से नई हुंडई बेयॉन पर बेस्ड मिडसाइज SUV अक्टूबर या नवंबर 2026 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV में क्रेटा वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और फैक्ट्री-फिटेड CNG किट मिलने की उम्मीद है। CNG वर्जन में अंडरबॉडी-माउंटेड टैंक हो सकता है। साथ ही, इसमें स्पेयर व्हील भी मिलेगा। यह 4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाला हुंडी का पहला मॉडल होगा जिसमें CNG पावरट्रेन मिलेगा।
3. टाटा कर्व CNG
टाटा मोटर्स इस साल के आखिर तक कर्व CNG के साथ अपनी CNG प्रोडक्ट लाइनअप को बढ़ाने की योजना बना रही है। पंच CNG की तरह ही, इसमें टाटा की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी होगी, जिससे बूट स्पेस ज्यादा मिलेगा। टाटा कर्व CNG में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ CNG किट मिलने की उम्मीद है। इसकी कम्बाइंड पावर और टॉर्क आउटपुट का अभी खुलासा होना बाकी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.