हंसने-खिलखिलाने का बहाना हर किसी को खोज लेना चाहिए और अगर आप हंसना भूल जाते हैं, तो हम आपको हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं।
भक्त: एक नौकरी, पैसों से भरा कमरा, सुकून की नींद और गर्मी से छुटकारा।
भगवान: तथास्तु
बेचारा भक्त अब बैंक के ATM का सिक्योरिटी गार्ड है, और वह AC में सोता रहता है।
2. भक्त : बाबा पढ़ा लिखा हूं पर नौकरी
नहीं मिलती क्या करूं?
बाबा : कहां तक पढ़े हो?
भक्त : बाबा मैने ” BA ” किया है !
बाबा : एक बार और ” BA ” कर लो
दो बार करने से “बाबा” बन जाओगे फिर तुम्हे नौकरी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
3. पप्पू लड़की देखने गया
पप्पू: कितने तक पढ़ी हो
लड़की: B.A तक.
पप्पू ने मना कर दिया
और बोला दो
अक्षर पढ़ें हैं वो भी उल्टे।
4. एक रात एक घर में चोर घुस आया।
खटपट सुनकर मालिक की आंख खुल गई।
मालिक: कौन है?
चोर: म्याऊं।
मालिक: कौन है?
चोर: म्याऊं।
मालिक: कौन है?
चोर: अबे बिल्ली हूं बिल्ली।
5. टीचर : पानी मे रहने वाले 5 जानवरों के नाम बताओ.?
पप्पू : मेंडक
टीचर : गुड, बाकी चार बोलो..
पप्पू : उसकी मां, उसका बाप, उसकी बहन और
पप्पू की बात सुनकर टीचर गुस्से से लाल पीली हो गई।
6. पप्पू काफी देर से अपने मैरिज सर्टिफिकेट को
घूर कर देख रहा था.!
उसकी पत्नी सोनी बोली- इतनी देर से इसे क्यों घूर रहे हो?
पप्पू – इसकी एक्सपायरी डेट ढूंढ रहा हूं
7. पप्पू को रात में सोते समय एक मच्छर ने काट लिया…
पप्पू गुस्से में रात भर मच्छर के पीछे चप्पल लेकर
भागता रहा लेकिन मार नहीं पाया…
ऐसे करते-करते सुबह हो गयी…
पप्पू- चलो इसे मार तो नहीं पाया, लेकिन इस बात की
खुशी है कि रात भर मैंने इसे भी सोने नहीं दिया
8. चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
चिंटू- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
9. बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी…
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।
10. चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी… क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।
11. पप्पू ने एक लड़की से कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।
लड़की- पर मैं तुमसे बड़ी हूं
पूरे एक साल …. बड़ी हूं
पप्पू- कोई बात नहीं ।
मैं एक साल बाद शादी कर लूंगा
12. चिंटू केले खरीदने गया
चिंटू- एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला- दस रूपये का है
चिंटू- चार रूपये में दे दे
दुकानवाला- चार रूपये में छिलका दूंगा
चिंटू- ये ले छह रूपये सिर्फ केला दे दे छिलका तू रख ले।
13. पप्पू- यार कल तो तू बहुत मायूस था… आज इतना खुश कैसे है ?
गप्पू- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी।
पप्पू- अच्छा आज इतना खुश क्यों है… उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
गप्पू नहीं यार…मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है।
14. नौकर – मैडम घर में मेहमान आए हैं,
शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं?
मैडम – अरे डरता क्यों है,
न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है,
डाल दो 2 बूंद!
15. टीचर छात्रों से – कांटे भरे रास्तों पर
आपका साथ कौन देगा?
पप्पू – सर चप्पल…
फिर क्या टीचर ने चप्पल से पप्पू की जोरदार कुटाई।
16. टीचर – ‘मेरे पापा काम पर गए हैं’ इसका Future Tense बताओ?
पप्पू – वो कल भी जाएंगे
किसी के बाप में हिम्मत नहीं है कि उन्हें रोक दे…
जवाब सुनकर टीचर बेहोश
17. पप्पू सिर पर हाथ धरे बैठा था।
पास से गुजर रहे उनके एक मित्र ने पूछा –
क्या हुआ भाई, परेशान क्यों बैठे हो…?
पप्पू ने कहा – यार क्या बताऊं, दो टन का एसी खरीदा था।
घर जा कर तौला तो 62 किलो का ही निकला…!
18. मॉल में बिस्कुट चोरी करते समय एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर…
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है
महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
पति की बात सुनकर जज बेहोश हो गया और सोचने लगा अब कितनी सजा दें।
19. पप्पू भगवान से प्रार्थना कर रहा था।
पप्पू- प्लीज पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो,
प्लीज भगवान जी ने ये सुना और हैरान होकर प्रकट हुए और पूछा- क्यों भाई?
पप्पू- क्योंकि मैं पेपर में लिख आया हूं।
20. पति- तुमने तो सुबह कहा था की रात के खाने में
दो ऑप्शन होंगे यहां तो एक ही सब्जी दिख रही है?
पत्नी- ऑप्शन अभी भी दो हैं
पति- वो कैसे ?
पत्नी- खाना है तो खाओ, नहीं तो रहने दो।
21. बंटी स्कूल से जल्दी घर आ गया…
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए।
बंटी- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया।
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।
बंटी- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।
22. लड़की- आज 25 सेल्फी लेने के बाद मुझे ये एहसास हुआ कि…
मन की सुंदरता से बड़ी कोई चीज नहीं होती,
इसलिए सब डिलीट कर दी।
23. डॉक्टर: हां, तुम्हारी आंखें बहुत कमजोर हैं।
बंटी: इतनी जल्दी आपको कैसे पता चल गया?
डॉक्टर: तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।
24. पप्पू: यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
गप्पू: क्यों?
पप्पू: चिंता से यार।
गप्पू: किस बात की चिंता है यार तुझे?
पप्पू: बाल झड़ने की।
25. पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है?
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे.
पिता- कौन सी बुक पढ़ने लगा है तू?
बेटा- फेसबुक
26. टीचर ने पिंटू से पूछा-
टीचर- पिंटू, उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है?
पिंटू- सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति की शादी नहीं हुई है,
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है!
27. पप्पू होटल में चेक इन करता है और बोलता है..
पप्पू- एक डबल रूम चाहिए…
होटल मैनेजर- लेकिन सर आप तो अकेले हैं.
पप्पू- हां, लेकिन मैं एक शादीशुदा इंसान हूं तो मेरी इच्छा है कि
बेड की दूसरी साइड खामोशी को एंजॉय करूं…
28. Husband- ये कैसी दाल बनाई है? ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है ।
तुम सारा दिन Mobile में लगी रहती हो, कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं?
Wife- (बेलन दिखाते हुए) पहले तुम Mobile साइड में रख कर रोटी खाओ
कब से देख रही हूं पानी मे डुबो-डुबो कर रोटी खा रहे हो।
29. पत्नी : अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं ?
पति : हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो
पत्नी: राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं कि छील लोगे इतने कि कम लूं
30. टीचर: तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो ?
टीटू: क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है।
पहला कारण है डर और दूसरा कारण शौक
बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और
डरते तो हम किसी के बाप से नहीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.