देवदत्त पडिक्कल IND vs SL पहले टेस्ट में भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 3 मैच खेले हैं और हैरानी की बात यह है कि उन्होंने यह तीनों मुकबले अलग-अलग कप्तानों के अंडर खेले हैं।
रोहित शर्मा की कप्तानी में हुआ डेब्यू
देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट डेब्यू 7 मार्च 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में रोहित शर्मा की कप्तानी में हुआ था। अपने टेस्ट करियर का आगाज पडिक्कल ने पहली पारी में अर्धशतक जड़कर किया था। उन्होंने अपनी पहली पारी में 65 रन बनाए थे। दूसरी इनिंग में उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। भारत वो मैच पारी और 64 रनों के बड़े अंतर से जीता था।
जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में खेला दूसरा टेस्ट
देवदत्त पडिक्कल को करियर का दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2024 में ही खेलने को मिला, जहां रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी। पडिक्कल उस मैच में बल्ले से कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाए थे। पहली पारी में उनका खाता भी नहीं खुला था, वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 25 ही रन निकले थे। हालांकि भारत वह मैच 295 रनों के अंतर से जीतने में कामयाब रहा था।
तीसरा मैच शुभमन गिल की कप्तानी में
तीसरे टेस्ट मैच के लिए पडिक्कल को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। भारत ने इस दौरान नंबर-3 पर कई खिलाड़ियों को मौका दिया। साई सुदर्शन ने तो लगभग अपनी जगह इस पोजिशन पर कन्फर्म कर ली थी, मगर वह पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से श्रीलंका की उड़ान नहीं भर पाए। पडिक्कल ने वॉर्म अप टेस्ट में शतक ठोक बताया कि उन पर वापस भरोसा किया जा सकता है। गिल-गंभीर ने भी उनपर विश्वास जताया और गॉल टेस्ट में मौका दिया।
पडिक्कल ने पहली ही पारी में 167 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। इसके बाद उन्होंने दूसरी इनिंग में शानदार 44 रन बनाए। भारत ने यह टेस्ट मैच 165 रनों से जीता और पडिक्कल को उनकी पहली टेस्ट सीरीज के मौके पर प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.