अक्सर अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण पीरियड्स संबंधित कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण हार्मोनल इंबैलेंस होने लगता है और इसका सीधा असर हमारी पीरियड साइकिल पर जरुर पड़ता है।
हेल्थ एक्सपर्ट भी बताते हैं कि पीरियड साइकिल के नियमित और हेल्दी होने के लिए ओव्युलेशन का सही समय पर होना, शरीर में जरुरी न्यूट्रिएंट्स का लेवल सही होना और तनाव से दूर रहना है।
अगर आपका पीरियड्स साइकिल नियमित नहीं है, तो हर महीने पीरियड तय तारीख पर नहीं, बल्कि देर से आते हैं, तो यह इस बात का संकेत है शरीर में हार्मोन्स का उतार-चढ़ाव है। अगर आप अपनी डाइट में इन जरुरी फूड्स को शामिल करेंगी, तो पीरियड नियमित रुप से आएंगे।
कद्दू के बीज
पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए आप अपने डाइट में कद्दू के बीज को शामिल कर सकते हैं। इनमें खासकर महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करने में ये बहुत मदद करते हैं। इसको आप सीड साइक्लिंग में खा सकती हैं। आपको पीरियड के पहले दिन से लेकर दो हफ्तों तक यानी 14वें दिन तक, कद्दू और अलसी के बीज खाएं। बता दें कि, ये एस्ट्रोजन को बैलेंस करने में मदद करता है और ओव्युलेशन सही समय पर होता है।
स्पियरमिंट टी पिएं
अगर आप पहाड़ी पुदीने की चाय या स्पियरमिंट टी हार्मोन्स को बैलेंस करने और पीरियड को रेगुलर करने में मदद कर सकता है। असल में जिन महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन का स्तर ज्यादा है, तो उनका पीरियड समय पर नहीं जाते हैं। ऐसे में यह मेल हार्मोन को कम करने का काम करती है। यह पीरियड साइकिल रेगुलर होती है और पीरियड के दिनों में होने वाला दर्द भी कम होता है।
आयरन रिच फूड का सेवन
अपनी डाइट में आयरन रिच फूड्स को शामिल करें, ऐसा करने से पीरियड साइकिल नियमित हो जाएगी। आप विटामिन-सी भरपूर चीजों के साथ खाएं ताकि शरीर में आयरन का अब्जॉर्बशन बेहतर तरीके से हो सकता है। रोजाना आप सुबह खाली पेट रात को भीगी हुई किशमिश खा सकती हैं। इसके अलावा भुने हुए चने और गुड़ को डाइट में शामिल करेंगे। जिससे आयरन लेवल में काफी सुधार आता है।
डाइट में करें बदलाव
– पीरियड साइकिल को रेगुलर करने के लिए कैफीन का सेवन कम करें।
– अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स को शामिल कर सकते हैं।
– फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा रिच फूड का सेवन करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.