इंडियन प्रीमियर लीग में पिछली दो बार की चैंपियन RCB के पास 2025 और 2026 में लगभग परफेक्ट टीम रही है. मगर क्रिकेट के खेल में ‘परफेक्ट’ जैसा कुछ नहीं होता, क्योंकि यहां अपना दिन होने पर बड़े से बड़ी दिग्गज टीमों को भी हारते देखा गया है. चैंपियन टीमों की भी खामियां उजागर होती रही हैं.
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजरस बेंगलुरू के पास चाहे विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज खिलाड़ी रहे हों, लेकिन कुछ ऐसे भी नाम हैं जो टीम पर किसी बोझ से कम नहीं थे. यहां ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में जान लीजिए, जिन्हें IPL 2027 से पहले बेंगलुरू टीम रिलीज कर सकती है.
जीतेश शर्मा
IPL में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें दाम ‘हीरो’ वाले मिले लेकिन उनका प्रदर्शन ‘जीरो’ रहा. IPL 2026 की बात की जाए तो RCB से 11 करोड़ रुपये की रकम लेने वाले जीतेश शर्मा उन्हीं खिलाड़ियों में से एक रहे. जीतेश 16 मुकाबलों में केवल 116 रन बना सके और पूरे सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर मात्र 23 रन रहा. ये आंकड़े शायद जीतेश की आरसीबी टीम में जगह सुरक्षित नहीं कर पाएंगे.
रोमारियो शेफर्ड
रोमारियो शेफर्ड 2025 और 2026 की चैंपियन RCB टीम का हिस्सा रहे हैं. टॉप परफॉरमर्स के बीच शेफर्ड का खराब प्रदर्शन कहीं ना कहीं छुप गया है. 2026 सीजन में उन्होंने 15 मैच खेलकर 7 विकेट लिए और केवल 83 रन बनाए. उससे पिछले सीजन यानी IPL 2025 में भी वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी के आंकड़े बहुत ज्यादा अच्छे नहीं थे.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए विराट कोहली फिट, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी! नोट कर लें तारीख
सुयश शर्मा
सुयश शर्मा भी पिछले दो सीजन से खराब फॉर्म की मार झेल रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से 2.60 करोड़ रुपये की रकम लेने वाले लेग-स्पिनर सुयश शर्मा आईपीएल 2026 सीजन में केवल 9 विकेट ले पाए और उससे पिछले सीजन सिर्फ 8 विकेट ले सके थे. 9 से ऊपर का इकोनॉमी रेट बताता है कि IPL 2026 में सुयश विकेट लेने के मामले में फिसड्डी तो रहे और साथ ही उनकी जमकर कुटाई भी हुई.
यह भी पढ़ें:
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.