Upcoming OTT Movies and Web Series: थिएटर जाने की बजाए घर पर ही अपने स्मार्ट टीवी पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो इस हफ्ते आपके लिए बहुत कुछ आने वाला है। जानिए 3 से 9 अगस्त के बीच आ रहीं अपकमिंग मूवीज और वेब सीरीज।
उयिर – 4 अगस्त
अगर सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो यह मलयालम मूवी आपके लिए बेस्ट चॉइस रहने वाली है। यह फिल्म मंगलवार (4 अगस्त) को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। कहानी एक प्रोबेशन काट रहे सब इंस्पेक्टर की है जो एक अज्ञात महिला की रहस्यमयी ढंग से हुई हत्या के केस पर जांच शुरू करता है। शुरू में यह मामला बहुत सीधा-साधा लगता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे इसकी कई परतें खुलने लगती हैं। आखिर यह केस क्या है और इसकी तह में क्या सामने आने वाला है? यही ‘उयिर’ की कहानी है।
टेड लैसो – सीजन 4
इसे ओटीटी पर मौजूद कुछ सबसे दिलचस्प स्पोर्ट्स कॉमेडी सीरीज में गिना जाता है। इस बार टेड लौटकर एक बिल्कुल नई चुनौती का सामना करेंगे, जहां उन्हें दूसरी श्रेणी की महिला फुटबॉल टीम को कोचिंग देनी होगी। कॉमेडी के साथ-साथ ढेर सारी सीख और बहुत सारा मनोरंजन इस सीरीज को खास बनाता है। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म एप्पल टीवी पर 5 अगस्त से देख पाएंगे।
माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज – सीजन 3
इस कमाल के शो का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर 6 अगस्त को प्रीमियर होगा। उलझे हुए रिश्तों की कहानी लेकर यह 10 एपिसोड का शो आपके लिए लौटने वाला है।
ऑपरेशन सफेद सागर – 7 अगस्त
साल 1999 के कारगिल युद्ध की सच्ची घटना पर आधारित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ आपको रोमांच और देशभक्ति की बिलकुल नई खुराक देता है। प्राजक्ता कोली और मिहिर आहूजा स्टारर यह कहानी भारतीय वायु सेना द्वारा अंजाम दिए गए एक मुश्किल मिशन पर बेस्ड है जिसे कोड नेम ‘सफेद सागर’ दिया गया था। यह मूवी 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
मैं वापस आऊंगा – 7 अगस्त
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में पहले ही धमाल मचा चुकी है। अब ओटीटी पर लौट रही यह मूवी सच्ची घटनाओं पर आधारित है और भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बीच एक खूबसूरत और अधूरी प्रेम कहानी को दिखाती है।
लायनेस सीजन – 3
‘स्पेशल ऑप्स – लायनेस सीजन 3’ में जोई एक बार फिर सीक्रेट मिशन्स की दुनिया में लौट रही हैं। शो का यह तीसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। अगर आपको जासूसी और एक्शन से भरे शोज पसंद हैं तो यकीन मानिए यह हॉलीवुड सीरीज आपके लिए ही है। लेकिन इससे पहले आपको इसी सीरीज के पिछले 2 सीजन निपटाने होंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.