OTT New Release: इस हफ्ते नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और सोनी लिव पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में कॉमेडी से लेकर रोमांटिक और क्राइम कंटेंट शामिल है।
1. पार्ट टाइमर्स
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 28 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: पार्ट टाइमर्स एक तेलुगु वेब सीरीज है। इस सीरीज की कहानी दो रूममेट्स के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों रूममेट्स एक स्टार्ट-अप शुरू करना चाहती हैं। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए दोनों दोस्त छिटपुट काम करती हैं। ये सीरीज दोस्ती की कहानी है। सीरीज में आपको कॉमेडी का डोज मिलेगा।
2. माइकल
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 29 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: माइकल एक बायोपिक ड्रामा फिल्म है।’माइकल’ किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी है फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप हॉटस्टार पर हिंदी और इंग्लिश में देख सकते हैं।
3. ठुकरा के मेरा प्यार
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 28 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: ठुकरा के मेरा प्यार एक ऑनगोइंग रोमांटिक रिवेंज ड्रामा सीरीज है। हर शुक्रवार को सीरीज के नए एपिसोड रिलीज किए जाते हैं। सीरीज की कहानी कुलदीप और शानिवाक के प्यार और बदले की कहानी है।
4. द विस्पर मैन
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 28 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: द विस्पर मैन एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। एक क्राइम राइटर जो अपनी को खो चुका है, उसका 8 साल का बेटा किडनैप हो जाता है। अपने बेटे के किडनैपर का पता लगाने के लिए वो अपने पिता के पास जाता है। उसके पिता और उसका रिश्ता सालों पहले खत्म हो चुका है, लेकिन वो अपने बेटे के लिए अपने डिटेक्टिव पिता की मदद लेता है।
5. माउसट्रैप
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 28 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: माउसट्रैप एक कोरियन साइकोलॉजिकल क्राइम सीरीज है। एक लेखक जो हमेशा अकेला रहता है, वो एक दिन अपनी पहचान खो देता है। अपनी पहचान वापस पाने के लिए वो एक लोन शार्क की मदद लेता है।
6. ऑल द ट्रुथ इन माय लाइज
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 28 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक स्पैनिश रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। कोको और मारिन, दो बेस्ट फ्रेंड्स अपनी पूरी दोस्तों की गैंग के साथ ट्रिप पर निकलते हैं। इस ट्रिप पर इन दोस्तों के बीच ऐसे राज खुलते हैं कि सबका जीवन ही बदल जाता है।
7. द ग्रेवयार्ड (सीजन 3)
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 28 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक टर्किश क्राइम सीरीज है। एक महिला को एक डिब्बा मिलता है। ये डिब्बा खुलते ही खौफनाक क्राइम का खुलासा होता है। इसके बाद चीफ इंस्पेक्टर और उनकी पूरी टीम मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए एक साथ आती है।
8. द सीक्रेट वुमेन
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 28 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: याददाशत खो चुकी एक महिला को पता चलता है कि उसका एक परिवार है, शिपिंग का कारोबार है। वो अपनी करेंट लाइफ को छोड़कर अपने पास्ट के बारे में पता करने के लिए वापस जाती है।
9. अनबे डायना
OTT: सोनी लिव
रिलीज डेट: 28 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये तमिल भाषा की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग कल्चर से आनेवाले दो प्यार करने वाले लोगों की कहानी है।
10. ASI बबीता सिंह रिपोर्टिंग
OTT: प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 28 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। एक पुलिस अधिकारी पहली बार अपने ससुराल जाती है, वहां वो अपनी शादी में छिपे झूठ और एक मर्डर केस की जांच में फंस जाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.