2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर एक अहम रिपोर्ट सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) टूर्नामेंट की तारीख में बदलाव करने पर विचार कर रहा, जिसका महात्मा गांधी से खास कनेक्शन है।
फाइनल इस तारीख को हो सकता
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल अफ्रीका में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर, 2027 गांधी जयंती के दिन शुरू होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, आईसीसी महात्मा गांधी के सम्मान में टूर्नामेंट दो अक्टूबर को शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है, जिन्हें भारत में राष्ट्रपिता माना जाता है। रिपोर्ट में बताया गया कि पहले टूर्नामेंट को 8 अक्टूबर से शुरू करने का प्लान था। फाइनल 21 नवंबर को होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि 14 टीमों का वर्ल्ड कप लगभग 50 दिनों तक चलेगा।
12 वेन्यू पर खेले जाएंगे टूर्नामेंट के मैच
आईसीसी ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप के वेन्यू की घोषणा की थी। टूर्नामेंट के मैच साउथ 12 स्टेडियम में खेले जाएंगे। इनमें से आठ मैदान साउथ अफ्रीका में हैं। जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया के एक स्टेडियम को शामिल किया गया है। 50 ओवर का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा है। इससे पहले साउछ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और कीनिया ने संयुक्त रूप से 2003 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। वर्ल्ड कप में 57 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में अधिक प्रतिस्पर्धा और रोमांच लाने के लिए तीन चरणों वाला नया प्रारूप अपनाया गया है।
इन स्टेडियम में होगा मैचों का आयोजन
साउथ अफ्रीका के आठ मैदान वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग), सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन (श्वाने), न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केपटाउन), किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबेर्हा), मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी) हैं। जिम्बाब्वे के तीन मैदान हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और नव-निर्मित फाले मोसी-ओआ-टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स) हैं। नामीबिया में मैच नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक) में खेले जाएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.