नई C-Class में डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन तक कई बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड इंजन को अपडेट किया है। नई C-Class की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका AI बेस्ड इन्फोटेनमेंट सिस्टम है।
नया डिजाइन और ज्यादा प्रीमियम केबिन
अपडेटेड C-Class के एक्सटीरियर में नई ग्रिल और नए डिजाइन के हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग नए इंटीरियर ट्रिम और कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं। मर्सिडीज-बेंज ने कार के केबिन को ज्यादा डिजिटल बनाने पर भी ध्यान दिया है। डैशबोर्ड पर 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 11.9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें कंपनी का नया Mercedes-Benz Operating System (MB.OS) दिया गया है, जिस पर लेटेस्ट MBUX इन्फोटेनमेंट सिस्टम काम करता है।
ChatGPT और Gemini से लैस MBUX
नई C-Class की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका AI बेस्ड इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें वॉइस असिस्टेंट को ChatGPT, Microsoft Bing और Google Gemini जैसी AI टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। सिस्टम में Google Maps बेस्ड नेविगेशन और ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा भी है। इसके अलावा मर्सिडीज-बेंज ने Burmester 3D साउंड सिस्टम को भी अपडेट किया है। नई इंटीरियर ट्रिम और अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग और Mercedes-Benz Store के जरिए मिलने वाले एक्सट्रा डिजिटल फीचर्स भी इस अपडेट का हिस्सा हैं।
पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड इंजन
नई C-Class में पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन जारी रहेंगे। सभी इंजन अब 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आते हैं। इसमें इंटीग्रेटेड स्टार्टर-जेनरेटर दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर 17kW तक एक्स्ट्रा पावर और 205Nm तक का बूस्ट देने के साथ एनर्जी रिकवरी में भी मदद करता है। पेट्रोल रेंज में अपडेटेड 2.0-लीटर 4-सिलेंडर इंजन शामिल है, जिसमें इलेक्ट्रिक ऑक्जिलरी कंप्रेसर भी दिया गया है। C 300 में यह इंजन 258bhp और 400Nm, C 250 में 218bhp और 320Nm, जबकि C 200 में 177bhp और 270Nm का आउटपुट देता है।
बेहतर ड्राइविंग और ज्यादा टेक्नोलॉजी
मर्सिडीज-बेंज ने C-Class के चेसिस को भी अपडेट किया है, जिससे हैंडलिंग और ड्राइविंग डायनामिक्स बेहतर होने का दावा किया गया है। कार में रियर-व्हील स्टीयरिंग, अपडेटेड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और ऑटोमेटेड पार्किंग फंक्शन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। C-Class Estate में 490 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे पीछे की सीटें फोल्ड करने पर 1,510 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट्स और पावर्ड टेलगेट स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। नई C-Class में इलेक्ट्रिफिकेशन और AI टेक्नोलॉजी के साथ मर्सिडीज-बेंज ने अपनी पॉप्युलर लग्जरी सेडान को पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाने की कोशिश की है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.