स्कोडा ने अपनी अपकमिंग स्लाविया फेसलिफ्ट का टीजर रिलीज किया है। टीजर में कार का ओवरऑल प्रोफाइल दिखाया गया है। सेडान के एक्सटीरियर डिजाइन, केबिन और फीचर्स में कई बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
नया फ्रंट डिजाइन
स्लाविया फेसलिफ्ट में सबसे ज्यादा बदलाव इसके फ्रंट हिस्से में देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया डिजाइन किया गया ग्रिल दिया जा सकता है, जिसमें नई स्कोडा कारों की तरह इंटीग्रेटेड लाइटिंग एलिमेंट्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा LED हेडलैंप्स के इंटर्नल डिजाइन में बदलाव, नए फ्रंट और रियर बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। रियर में भी लाइटिंग में बदलाव होने की उम्मीद है, जिससे नई स्लाविया को मौजूदा मॉडल से अलग पहचान मिलेगी।
केबिन में बड़े अपडेट
एक्सटीरियर के मुकाबले केबिन में ज्यादा खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई स्लाविया में अपडेटेड डिजिटल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें कुशाक फेसलिफ्ट में इस्तेमाल की गई बड़ी ड्राइवर डिस्प्ले जैसी यूनिट मिलने की संभावना है। इसके अलावा अपडेटेड टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नई अपहोल्स्ट्री और ज्यादा कम्फर्ट फीचर्स भी मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई स्लाविया में रियर सीट मसाज फंक्शन भी दिया जा सकता है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ को भी फीचर लिस्ट में शामिल किए जाने की उम्मीद है।
1.0 TSI में मिलेगा नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
मेकैनिकली स्लाविया फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रहेंगे। हालांकि, 1.0 TSI के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में बड़ा बदलाव हो सकता है। मौजूदा 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। वहीं, ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स कंटिन्यू रहने की उम्मीद है।
ADAS बढ़ाएगा सेफ्टी
नई स्लाविया में ADAS (Advanced Driver Assistance System) भी मिलने की संभावना है। मौजूदा मॉडल पहले से 6 एयरबैग्स के साथ आता है और Global NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ऐसे में ADAS के जुड़ने से नई स्लाविया का सेफ्टी पैकेज और मजबूत हो सकता है।
हुंडई वरना और होंडा सिटी से मुकाबला
स्लाविया फेसलिफ्ट का मुकाबला पहले की तरह हुंडई वरना और होंडा सिटी से होगा। कीमत की बात करें, तो नई स्लाविया करीब ₹11 लाख से ₹19 लाख (एक्स-शोरूम) की की कीमत में आ सकती है। हालांकि, ऑफिशियल प्राइसिंग और फीचर्स की पूरी जानकारी 18 अगस्त 2026 को लॉन्च के समय सामने आएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.