दिन की शुरुआत अच्छी और सकारात्मक बातों के साथ होनी चाहिए। जो आपके दिल-दिमाग में नया जोश और जुूूनून भर दें। जैसे कि यें 20 प्रेरणादायक शायरियां जिसे पढ़कर लगेगा सफलता के रास्ते हो गए हैं आसान।
Motivational shayari in hindi
1- लक्ष्य और मेहनत मंजिल उन्हीं को मिलती है,
जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।
2- खुद पर विश्वास रख, उदास होने के लिए पूरी उम्र पड़ी है,
नजर उठाओ सामने खुशियों की दुनिया खड़ी है।
3- कभी हार न मानना, सफर में धूप तो होगी, जो चल सको तो चलो, सभी हैं भीड़ में, तुम भी निकल सको तो चलो।
4- लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
5- रास्ते खुद ही बनाने पड़ते हैं इस दुनिया में,
बने-बनाए रास्तों पर तो अक्सर भीड़ चला करती है।
6- जीतेंगे हम, यह वादा करो,
कोशिश हमेशा ज़्यादा करो।
किस्मत भी रूठे पर हिम्मत न छूटे,
मजबूत इतना अपना इरादा करो।
7- तकदीर के खेल से कभी निराश नहीं होते,
जिंदगी में ऐसे कभी उदास नहीं होते।
हाथों की लकीरों पर मत भरोसा करना,
तकदीर तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते।
8- गिरे तो क्या हुआ, फिर से उठ खड़े होंगे,
हम वो परिंदे हैं, जो हर आंधी में उड़ेंगे।
9- खोकर पाने का मजा ही कुछ और है, रोकर मुस्कुराने का मजा ही कुछ और है।
हार तो जिंदगी का हिस्सा है मेरे दोस्त,
हारने के बाद जीतने का मजा ही कुछ और है।
10- सामने हो मंजिल तो रास्ते न मोड़ना,
जो भी मन में हो वो सपना न तोड़ना।
हर कदम पर मिलेगी मुश्किल आपको,
बस सितारे छूने के लिए कभी जमीन मत छोड़ना।
11- वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे,
इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे।
कल क्या होगा कभी मत सोचो,
क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल दे।
12- सोचने से कहां मिलते हैं तमन्नाओं के शहर,
चलने की जिद भी जरूरी है मंजिल पाने के लिए।
13- तू खुद की खोज में निकल, तू किस लिए हताश है,
तू चल तेरे वजूद की, समय को भी तलाश है।
14- मिलेगी परिंदों को मंजिल यकीनन,
यह फैले हुए उनके पर बोलते हैं।
वो लोग रहते हैं खामोश अक्सर,
जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।
15- जो डर गया समझो मर गया,
जो डटा रहा वो इतिहास रच गया।
16- हवाओं के भरोसे मत उड़,
चट्टानें तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं।
अपने पंखों पर भरोसा रख,
हवाओं के भरोसे तो पतंगें उड़ा करती हैं।
17- सपनों को पाने के लिए समझदार नहीं, थोड़ा सा पागल होना पड़ता है।
18- बुझने लगी हों शमा तो हवा से लड़ना सीखो,
जो आए रास्ते में पत्थर तो उनसे भी आगे बढ़ना सीखो।
19- खुद को इतना बुलंद कर कि हर तकदीर से पहले,
खुदा बंदे से खुद पूछे—बता तेरी रजा क्या है?
20- अभी तो असली उड़ान बाकी है,
अभी तो परिंदे का इम्तिहान बाकी है।
अभी-अभी लांघा है मैंने समंदरों को,
अभी तो पूरा आसमान बाकी है!
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.