हम बात कर रहे हैं वो साल 1993 में दूरदर्शन के डीडी मेट्रो चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘देख भाई देख’ की। इस शो में कई बड़े स्टार्स ने लीड रोल प्ले किया था।
ये था वो शो और उसके स्टार्स?
हम बात कर रहे हैं वो साल 1993 में दूरदर्शन के डीडी मेट्रो चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘देख भाई देख’ की। इस शो में कई बड़े स्टार्स ने लीड रोल प्ले किया था। इस लिस्ट में नवीन निश्चल, देवेन भोजानी, शेखर सुमन, फरीदा जलाल, भावना बलसावर, उर्वशी ढोलकिया, सुषमा सेठ, विशाल सिंह, अमर उपाध्याय, राखी विजान, सतीश शाह, अनन्या खरे, अली खान, शम्मी, लिलिपुट, डेजी ईरानी, जतिन कनकिया, अनंत महादेवन और करिश्मा आचार्य जैसे नाम शामिल थे।
कॉमेडी ने मचाया था धमाल
‘देख भाई देख’ भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे मशहूर शोज में से है। साल 1993 में दूरदर्शन के डीडी मेट्रो चैनल पर इस सिचुएशन-कॉमेडी शो का प्रसारण हुआ था। इस की कहानी की बात करें इसमें मुंबई के रहने वाले दीवान परिवार की, तीन पीढ़ियों के बारे में दिखाया गया था। जो एक साथ एक ही छत के नीचे रहते थे। पारिवारिक में तीनों पीढ़ियों के बीच नोक-झोंक, प्यार भरे रिश्ते और खट्टी-मीठी तकरार पर बने इस धारावाहिक को खूब पसंद किया गया।
जया बच्चन का है इससे कनेक्शन
‘देख भाई देख’ यह पहली बार साल 1993 में प्रसारित किया गया था, और 1994 तक चला था। इसे आनंद महेंद्रू ने जया बच्चन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। इसे डीडी मेट्रो पर प्रसारित किया गया था। इसके बाद इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसे दोबारा ‘सोनी टीवी’ पर शुरू किया गया। हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘देख भाई देख’ का हिस्सा रहे शेखर सुमन ने शो से जुड़े कई किस्से शेयर किए।
सेट पर बेहोश हो गई थीं ये एक्ट्रेस
शेखर सुमन ने सिद्धार्थ कन्नन को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि ‘देख भाई देख’ के सेट पर एक बार फरीदा जलाल भी बेहोश हो गई थीं। उन्होंने बताया, ‘उस दौर में सेट पर इस तरह पंखे या एयर कंडीशनर नहीं होते थे। ऐसे में शो के लिए काम करना बेहद ही मुश्किल था। हम 10-20 मिनट के लंबे शॉट लेते थे। शूट के दौरान दरवाजे चारों तरफ से बंद रहते थे। ऐसा पहली बार था जब हम लोग मल्टी-कैम के साथ शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कई बड़ी-बड़ी लाइटें थीं।’
शो के हिट होने पर बंटी थीं कारें
‘देख भाई देख’ टीवी सीरियल उस दौर में इतना हिट हुआ था कि डायरेक्टर ने पूरी कास्ट को लाखों रुपये की कारें गिफ्ट की थीं। इस सीरियल का नाम था ‘देख भाई देख’, जिसकी IMDb पर 10 में से 8.6 रेटिंग मिली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.