इसी साल जुलाई में लॉन्च हुई किआ सिरोस ईवी को ग्राहकों जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। इसी का नतीजा है कि एक डीलरशिप ने एक ही दिन में इसकी 150 यूुनिट्स की डिलिवरी कर दी। सिरोस ईवी कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।
सिरोस ईवी को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
एक ही दिन में किसी नई कार की 150 यूनिट डिलीवर होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। केरल में ओणम के दौरान नई कार खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए फेस्टिव सीजन ने भी सिरोस ईवी की डिमांड बढ़ाने में भूमिका निभाई हो सकती है। Incheon Kia ने इस दिन पूरे केरल में कुल 500 कारों की डिलीवरी की, जिसमें अकेले सिरोस ईवी की 150 यूनिट्स शामिल थीं। डीलरशिप की प्लानिंग 2026 के अंत तक एक साल में 10,000 कारों की डिलीवरी का आंकड़ा हासिल करने की है।
सिरोस ईवी को लेकर Incheon Kia के पास पहले से ही शानदार बुकिंग नंबर है। डीलर के अनुसार, कीमतों की घोषणा से पहले ही इलेक्ट्रिक सिरोस के लिए 100 से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल चुकी थीं। 3 अगस्त को कोच्चि में इसके केरल लॉन्च के मौके पर बुकिंग संख्या 300 के पार पहुंच गई थी। वहीं, अब मेगा डिलीवरी इवेंट के समय यह आंकड़ा 650 से ज्यादा हो चुका है।
किआ की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
किआ सिरोस ईवी फिलहाल भारत में कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। इसकी शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे सात वेरिएंट्स और दो बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी का ऑप्शन मिलता है। किआ ने इसमें Battery-as-a-Subscription यानी BaaS का ऑप्शन भी दिया है, जिसके तहत शुरुआती कीमत घटकर 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाती है। इस स्कीम में बैटरी के लिए 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया देना होता है। सिरोस ईवी को HTK, HTK+, HTX, HTX+ और X-Line ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है। शुरुआती तीन ट्रिम्स में 42kWh बैटरी का ऑप्शन मिलता है, जबकि 51.4kWh बैटरी HTK+ से उपलब्ध होती है।
526km तक की रेंज
सिरोस ईवी के साथ कंपनी लाइफटाइम बैटरी वारंटी और assured buyback programme भी दे रही है। 42kWh बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 443km (ARAI) की क्लेम्ड रेंज देती है, जबकि बड़ी 51.4kWh बैटरी की रेंज 526km (ARAI) तक है। 51.4kWh बैटरी पैक को फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है, जो 171hp की पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 42kWh बैटरी वाला वर्जन 135hp की पावर और 255Nm टॉर्क देता है। बड़ी बैटरी वाले सिरोस ईवी को 0-100kmph की रफ्तार पकड़ने में कंपनी के अनुसार सिर्फ 8.1 सेकंड लगते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
