आलू पत्तागोभी की सब्जी आपने कई बार बनाई होगी। बस एक बार ये प्रेशर कुकर वाली रेसिपी ट्राई कर के देखें। बहुत ही टेस्टी और चटपटी सब्जी बनती है, वो भी मात्र 10 मिनट में। फटाफट से खाना बनाना हो, तो ये रेसिपी आपको नोट कर लेनी चाहिए।
आलू-पत्तागोभी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
आलू-पत्तागोभी की टेस्टी सब्जी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- पत्तागोभी (250 ग्राम), आलू (1-2), टमाटर (2), तेल (2 बड़े चम्मच), जीरा (1 चम्मच), प्याज (1, बड़ा साइज), अदरक लहसुन का पेस्ट (1 चम्मच), जीरा पाउडर (1 चम्मच), स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनिया।
कुकर में 10 मिनट में बनाएं आलू-पत्तागोभी की टेस्टी सब्जी
प्रेशर कुकर में आलू पत्तागोभी की सब्जी ना सिर्फ जल्दी बन जाती है, बल्कि बहुत टेस्टी भी बनती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी को मोटे टुकड़ों में काट लें, आलू छील लें और टमाटर को धो कर रख लें। इन सभी चीजों को प्रेशर कुकर में डालकर थोड़ा सा पानी एड करें और दो सीटी आने तक पका लें। सभी चीजें अच्छे से बॉयल हो जाएंगी। फिर इन्हें हल्का ठंडा होने दें और छोटे साइज में काट लें, जैसे सब्जी बनाने के लिए काटा जाता है। टमाटर के बस छिलके निकाल लें।
अब एक पैन में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें थोड़ा सा जीरा डालकर चटका लें, फिर बारीक कटी हुई प्याज एड करें। प्याज हल्की सी भुन जाए, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और कुछ बेसिक मसाले जैसे, नमक, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर एड करें। अब बिल्कुल थोड़ा सा पानी डालें और मसाले को अच्छी तरह भून लें।
इसके बाद मसाले में उबले हुआ टमाटर डालें और अच्छे से मैश कर लें। साथ में कटा हुआ आलू भी एड करें। मसाले के साथ इन्हें भी अच्छी तरह से भून लें। अब आपको कटी हुई पत्तागोभी इसमें मिलनी है। अच्छे से इसे मसाले के साथ मिक्स करें और 3-4 मिनट के लिए पका लें। बहुत ही टेस्टी सब्जी बनकर तैयार होती है। लास्ट में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर गार्निशिंग करें। इसे आप रोटी, पराठे, पूड़ी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
(Credit- Instagram- @dipikasingh_23, Pinterest)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.