रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रिव्यू 18 मार्च से शुरू होंगे. 19 मार्च से फिल्म रिलीज होगी. फिल्म ने 10 हजार शोज पर अभी तक 6.25 लाख से ज्यादा के टिकट बेच दिए हैं और लगातार कमाई कर रही है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की उम्मीदें हैं.
धुरंधर 2 ने की इतनी कमाई
फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में पहले वीकेंड में ही 60 करोड़ कमाई कर ली है. ब्लॉक सीट के साथ ये टोटल आंकड़ा 122 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं धुरंधर 2 ने भारत में पेड प्रीव्यू से ही 37.90 करोड़ की कमाई की है. इस जबरदस्त कमाई के बावजूद धुरंधर 2 एक फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक करने में पीछे रह सकती है.
इस फिल्म को बाहुबली 2, आरआरआर भी पछाड़ नहीं पाई थी. फिल्म का नाम है शोले. ये फिल्म 15 अगस्त 1975 में रिलीज हुई थी. फिल्म 3 करोड़ के बजट में बनी थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 50 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने इतिहास रचते हुए 25 करोड़ के टिकट बेचे थे.
शोले का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी धुरंधर 2?
वहीं बाहुबली 2 ने 10 करोड़ ही टिकट बेचे थे. वहीं आरआरआर का फुटफॉल 6 करोड़ रहा था. जवान, पठान और कल्कि 2898 एडी का फुलफॉल 4-5 करोड़ रहा था. अब धुरंधर 2 की बात करें तो अभी तक फिल्म के सिर्फ 6 लाख ही टिकट बिके हैं और आने वाले समय में पता चलेगा कि धुरंधर 2 कितने टिकट बेच पाती है. लेकिन शोले का रिकॉर्ड तोड़ पाना काफी मुश्किल. देखना होगा कि धुरंधर 2 शोले का रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रचती है या नहीं
बता दें कि शोले को रमेश सिप्पी ने बनाया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमजद खान, संजीव कुमार जैसे स्टार्स थे. फिल्म को आज भी बहुत पसंद किया जाता है.
धुरंधर 2 को आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त जैसे स्टार्स हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.