बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस की मां की तबीयत एक बार फिर दोबारा बिगड़ गई है. जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस दुख भरी घड़ी में एक्ट्रेस बेहद परेशान हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से मदद मांगी है. एक्ट्रेस ने कहा है कि उनके फैंस उनकी मां को अपनी दुआओं में शामिल करें.
फैंस से की अपील
जरीन खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वो उनकी मां के लिए दुआ करें. जरीन ने इस पोस्ट में लिखा, ‘मां को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें.’ इसके साथ एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है. जिससे जाहिर है कि वो अपनी मां के लिए कितना परेशान हैं.
पहले भी बीमार हुई थीं जरीन की मां
बता दें कि कुछ समय पहले अक्टूबर 2025 में भी जरीन खान की मां की तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. इस दौरान भी जरीन ने अपने फैंस से मां की अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगने को कहा था. इस बार फिर से एक्ट्रेस ने फैंस से उम्मीद जताई है. हालांकि उस समय जरीन की मां लगभग एक हफ्ते में ठीक हो गई थीं और उन्हें एक्ट्रेस अस्पताल से घर ले आई थीं. इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थीं.
जरीन खान का वर्कफ्रंट
बात करें जरीन खान के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस साल 2010 में ‘वीर’ फिल्म में सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं. इसके बाद वो ‘हाउसफुल 2’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘अक्सर 2’, ‘1921’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि जरीन के करियर में कोई बिग हिट फिल्म नहीं आई है. बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के बाद एक्ट्रेस ने पंजाबी सिनेमा का रुख कर लिया. हालांकि यहां भी उनकी किस्मत का ताला खुल नहीं पाया. फिलहल उन्होंने अपने अगले किसी भी प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा नहीं किया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.