Last Updated:
कनाडा के युवा ओपनर युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 19 साल की उम्र में शतक जमाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने 36 बॉल पर 50 रन ठोकते हुए टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी ठोकने का कारनामा अंजाम दिया. इसके बाद अपनी पारी को रफ्तार दी और दना दन चौके छक्के लगाते हुए 58 बॉल पर सेंचुरी ठोक दी.
युवराज सामरा ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड
कनाडा के 19 साल के युवा खिलाड़ी युवराज समरा ने 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेखौफ शतक जड़कर स्टेडियम में धमाल मचा दिया. इस शानदार पारी के साथ ही समरा ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. समरा ने न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और कप्तान दिलप्रीत बाजवा के साथ मिलकर 116 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. शुरुआत में संयम दिखाया, बाद में आक्रामक हुए और पूरी पारी में लगातार रन बनाए. यह समरा का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक था. साथ ही, यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कनाडा की ओर से बना पहला शतक भी है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती.
युवराज सामरा ने बनाए कई रिकॉर्ड
A HISTORIC MILESTONE! 🙌
Canada’s Yuvraj Samra creates history with a breathtaking century, becoming the youngest centurion in T20Is! 🫡
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.