- कॉपी लिंक
इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, घायल व्यक्ति के पैर में चोट आई है।
शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.8 बताई गई थी, जिसे बाद में घटाकर 7.4 कर दिया गया। यह झटका जमीन से करीब 35 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिसकी वजह से इसका असर ज्यादा महसूस किया गया।
भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन करीब 2 घंटे बाद इसे हटा लिया गया।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह भूकंप देश के पूर्वी हिस्से में नॉर्दर्न मोलुक्का सागर में सुबह करीब 7:48 बजे आया। इसका केंद्र टरनेटे शहर से लगभग 127 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
