Last Updated:
Suryakumar Yadav statement on Abhishek Sharma Pak Match: अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. उनका टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें एक या दो मैच लग सकते हैं .
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक को एक या दो मैच लग सकते हैं
लेकिन गुरुवार को जब भारतीय टीम ने कोटला मैदान पर प्रैक्टिस की, तब अभिषेक ने ट्रेनिंग नहीं की क्योंकि वह अभी भी थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे हैं. उनका थोड़ा वजन भी कम हुआ है और पेट के गंभीर इंफेक्शन के बाद पूरी तरह ठीक होकर टॉप लेवल का क्रिकेट खेलने लायक ताकत और स्टैमिना पाने में थोड़ा वक्त लगता है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी इशारा किया कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक अभी पूरी तरह ठीक नहीं हैं, एक-दो मैच लग सकते हैं.’ माना जा रहा है कि कोलंबो में उनका प्रैक्टिस सेशन यह बताएगा कि वह किस हालत में हैं. अगर वह नेट्स में सामान्य तरीके से ज्यादा देर तक बैटिंग करते हैं तो इसे उनके खेलने के लिए फिट होने का संकेत माना जा सकता है.
पिछले एक साल में भारतीय टीम के नेट सेशन देखें तो अभिषेक कई बार बैटिंग करते हैं और तीन घंटे के प्रैक्टिस सेशन में करीब 75 से 90 मिनट तक बैटिंग करते हैं.
सलामी बल्लेबाज इशान किशन और हार्दिक पंड्या के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती के फिरकी के जादू से भारत ने ग्रुप ए के एकतरफा मैच में नामीबिया को 93 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इशान (61 रन, 24 गेंद, पांच छक्के, छह चौके) और पंड्या (52 रन, 28 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के अर्धशतक से भारत ने नौ विकेट पर 209 रन बनाए जिसके जवाब में नामीबिया की टीम चक्रवर्ती (सात रन पर तीन विकेट), (21 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (20 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई. नामीबिया की ओर से सलामी बल्लेबाज लॉरेन स्टीनकैंप (29) और जेन फ्राइलिंक (22) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया. टीम ने अपने अंतिम आठ विकेट सिर्फ 30 रन जोड़कर गंवाए.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.