Last Updated:
India Vs PAK मुकाबले से पहले नामीबिया कैप्टन गेरहार्ड ने खतरे की घंटी बजा दी है. दरअसल पाकिस्तान के उस्मान तारिक और गेरहार्ड का बॉलिंग एक्शन मिलता जुलता है, जिन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.
उस्मान तारिक, भारत के सामने मिस्ट्री स्पिनर की तरह साबित हो सकते हैं.
दूसरा ये कि वे भारत के लिए एक मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर रहे. इससे पहले भी मिस्ट्री स्पिनर जब भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेले तो उन्होंने खिलाड़ियों को खूब परेशान किया है. अजंता मेंडिस इनमें सबसे आगे थे, जबकि जेसन क्रेजा, टॉम हार्टले जैसे खिलाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल हैं, अब उस्मान तारिक का नाम भी अगला हो सकता है. अगर भारत ने इसके लिए तैयारी नहीं की.
भारत और नामीबिया के खिलाफ हुए मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने घातक गेंदबाजी की. बैटिंग के लिए मानी जाने वाली दिल्ली के फिरोजशाह कोटला की पिच पर गेरहार्ड ने 4 ओवर के स्पेस में महज 20 रन दिए और 4 विकेट भी झटके, इनमें ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और तिलक वर्मा के महत्वपूर्ण विकेट शामिल थे.
गेरहार्ड एक लेग स्पिनर हैं, लेकिन उन्होंने कई बार गेंद को इतना नीचे फेंका कि बल्लेबाज के लिए शॉट लगाना बेहद मुश्किल हो गया. माना जा रहा है कि उस्मान तारिक भी गेरहार्ड की तरह ही भारत के लिए चुनौती बन सकते हैं, क्योंकि उस्मान पहली बार भारत के खिलाफ खेलेंगे. इससे पहले भी कई स्पिनर ऐसे रहे हैं जो भारत के खिलाफ जब पहली बार खेले तो भारतीय बल्लेबाजी को ढहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
श्रीलंका के स्पिनर अजंता मेंडिस इस मामले में सबसे अव्वल रहे, उन्होंने भारत के खिलाफ पहला मैच वनडे इंटरनेशनल खेला था. 2008 के फाइनल में श्रीलंका ने उन्हें मिस्ट्री बॉलर के तौर पर उतारा था. इस मैच में मेंडिस के कहर में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह धराशायी हो गई थी. उन्होंने मैच में महज 13 रन देकर 6 विकेट लिए थे. भारतीय टीम 173 रन पर आल आउट हो गई थी. इस मैच में सचिन, द्रविड़ और लक्ष्मण जैसे दिग्गज कंफ्यूज हुए थे. हालांकि बाद में भारत ने मेंडिस का तोड़ निकाला और खास तौर पर सहवाग और युवराज ने मेंडिस की खूब धुनाई की थी.
जेसन ने 2008 में नागपुर टेस्ट में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था. इस मैच में जेसन ने 12 विकेट लिए थे जो किसी भी डेब्यू स्पिनर द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है, भारत के खिलाफ भी ये डेब्यू स्पिनर का बेस्ट परफॉर्मेंस रहा था. जेसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत इस मैच में भारत की पहली इनिंग्स को 441 रन पर रोकने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैच को जीत लिया था.
भारत के खिलाफ टॉम में टेस्ट में डेब्यू किया था. 2024 में हैदराबाद में खेले गए मैच की पहली इनिंग में ही उन्होंने 7 विकेट लेकर भारत के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था. बेशक यह मैच भारत जीत गया था, लेकिन टॉम हार्टले की घातक गेंदबाजी की बदौलत मैच कई बार रोमांचक मोड़ पर पहुंचा था.

उस्मान तारिक इस समय पाकिस्तान की टी-20 का सबसे घातक हथियार माने जा रहे हैं, वह अब तक पाकिस्तान की ओर से 4 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए हैं. खास बात ये है कि वह रन देने के मामले में भी बेहद कंजूस हैं. इन 4 मैचों में उन्होंने 88 बॉल फेंकी हैं और सिर्फ 87 रन दिए हैं. यानी रन लुटाने के मामले में वह 6 की इकॉनॉमी से भी कम हैं. तारिक का बेस्ट अब तक 18 रन देकर 4 विकेट हैं जो उन्होंने जिम्बाबे के खिलाफ लिए थे. वर्ल्डकप में यूएसए के खिलाफ भी तारिक ने 3 विकेट अपने नाम किए थे.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.