Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मालिक बदल चुका है। RCB को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप और ब्लैकस्टोन समूह ने मिलकर करीब 16,706 करोड़ में खरीदा है।
करीब 16,706 करोड़ डील के बाद टीम का नया बॉस एक ऐसा व्यक्ति बना है, जो कभी खुद आईपीएल ऑक्शन में 30 लाख में बिका था। जी हां, हम बात कर रहे हैं, आदित्य बिड़ला ग्रुप के डाइरेक्टर आर्यमान विक्रम बिड़ला के बारे में। बताया जा रहा है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर आर्यमन विक्रम बिड़ला को फ्रेंचाइजी का नया चेयरमैन बनाया गया है। आइए आर्यमन विक्रम बिड़ला के क्रिकेट सफर को जानते हैं।
मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नए मालिक आर्यमन विक्रम बिड़ला भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। आर्यमन ने भारत के घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2017 में रणजी डेब्यू किया था। उन्होंने इस दौरान फर्स्ट-क्लास मैच में बंगाल के खिलाफ ईडन गार्डन में पहला शतक लगाया। हालांकि, क्रिकेट में आर्यमन का करियर लंबा नहीं चला और उन्होंने महज 22 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था।
रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर के साथ खेला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए मालिक आर्यमन विक्रम बिड़ला RCB के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं। आर्यमन बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज रह चुके हैं। आर्यमन अब दुनिया की सबसे आमिर फ्रेंचाइजी का चेयरमैन बन गए हैं।
आईपीएल में आर्यमान की एंट्री 2018 में ही हो चुकी थी, लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली। आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था, हालांकि, इस बीच उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं, 2019 में भी वो RR के साथ रहे, लेकिन 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिलीज कार दिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.