हायर एजुकेशन के नाम पर देश में कई ऐसे इंस्टीट्यूट मौजूद है जो खुद को यूनिवर्सिटीज बताकर स्टूडेंट्स को गुमराह कर रहे हैं. दरअसल University Grants Commission यानी यूजीसी हर साल फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी करता है, ताकि छात्र ऐसे इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने से बच सकें. आयोग ने इस बार भी साफ किया है कि ऐसे इंस्टीट्यूट को डिग्री देने का कोई अधिकार नहीं है और यहां से मान्यता प्राप्त डिग्री हायर एजुकेशन या नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी. यूजीसी अधिनियम 1956 के अनुसार केवल वहीं इंस्टीट्यूट डिग्री प्रदान कर सकते हैं जो केंद्रीय, राज्य या प्रांतीीय कानून के तहत स्थापित हो या जिन्हें अधिनियम की धारा तीन के तहत डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला हो. इसके अलावा संसद के विशेष अधिनियम से सशक्त इंस्टीट्यूट ही वैध रूप से डिग्री दे सकते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि देश में कौन-कौन से विश्वविद्यालय फर्जी है, जिनमें स्टूडेंट को एडमिशन नहीं लेना चाहिए.
इन राज्यों में चल रहीं फर्जी यूनिवर्सिटी
यूजीसी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार देश के कई राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में कई ऐसे इंस्टिट्यूट पाए गए हैं, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और फर्जी तरीके से चलाए जा रहे हैं. ऐसे फर्जी इंस्टीट्यूट से प्राप्त डिग्री को न तो सरकारी मान्यता मिलती है और न ही अधिकतर हायर एजुकेशनल इंस्टिट्यूट इन्हें स्वीकार करते हैं.
देश की ये यूनिवर्सिटीज हैं फर्जी
दिल्ली में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हेल्थ साइंस (अलीपुर)
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड (दरियागंज)
- यूनाइटेड नेशनल यूनिवर्सिटी
- वोकेशनल यूनिवर्सिटी
- एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी (राजेंद्र प्लेस)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (रोहिणी)
- वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी (पीतमपुरा)
- इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग (कोटला मुबारकपुर)
उत्तर प्रदेश में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट
- गांधी हिंदी विद्यापीठ प्रयाग
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी (अलीगढ़)
- भारतीय शिक्षा परिषद (लखनऊ)
- महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (नोएडा)
केरल में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट
- सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम
- इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन, कोझीकोड
महाराष्ट्र में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट
- राजा अरबी यूनिवर्सिटी, नागपुर
पुडुचेरी में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट
- श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
पश्चिम बंगाल में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
आंध्र प्रदेश में फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट
- बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया
- क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
ये भी पढ़ें-मैथिली भाषा में भी होगी केमिस्ट्री की पढ़ाई, आसान हुई छात्रों की राह
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.