दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं. उनकी तबीयत ठीक नहीं है. पूरा परिवार उनके साथ है. सलीम खान ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम सलमा है और दूसरी का नाम हेलेन है. सलमान खान और सलीम ने 1964 में शादी की थी. शादी से पहले उनका नाम सुशीला चरक था. सलमा और सलीम के 4 बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलविरा खान हैं.
सलीम ने हेलेन से 1981 में शादी की थी. जब सलमा को सलीम और हेलेन के रिश्ते के बारे में पता चला था तो वो शुरू में कुछ समझ नहीं पाईं.
ऐसा था सलमा खान का रिएक्शन
प्राइम वीडियो पर आई ‘एंग्री यंग मैन’ डॉक्यूसीरीज में सलीम ने बताया था कि दब उन्होंने सलमा को हेलेन और उनके प्यार के बारे में बताया. सलीम ने कहा था, ‘मुझे हेलन से प्यार हो गया था. मैंने इसके बारे में जब सलमा को बताया था तो कुछ समय तो उन्हें समझ ही नहीं आया. उन्हें अच्छा नहीं लगा था. फिर बच्चों को जब पता चला तो वो भी सरप्राइज थे. मैंने बच्चों से कहा था कि बड़े हो जाओगे तो समझ जाओगे.’
वहीं जूम से बातचीत में सलीम ने बताया था, ‘जब मैंने सलमा को बताया तो उन्होंने मुझसे हाथ नहीं मिलाया. और न ही ये कहा कि मैं कितनी अच्छी चीज कर रहा हूं. बिल्कुल परेशानी थी, लेकिन कुछ समय के लिए. इसके बाद सबने स्वीकार कर लिया.’
DNA इंडिया से बातचीत में सलीम खान ने दोनों पत्नियों की तारीफ करते हुए कहा था, ‘मैं लकी हूं कि मेरे दो पत्नियां हैं और वो दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छे से रहीं. मेरी पत्नियां अच्छी दिखती हैं और अब वे अच्छे से बूढ़ी हो रही हैं.’
सलमान-अरबाज का ऐसा था रिएक्शन
सलमान ने बताया था, ‘मां के लिए बुरा लगा था. लेकिन पापा ने किसी के साथ गलत नहीं किया था. हमें मां ने ही समझाया कि हेलेन हमारी मां हैं. धीरे-धीरे हमें समझ आया. वो भी हमें बच्चों की तरह प्यार करती थीं.’ वहीं अरबाज ने कहा था कि हमें मां कहती थीं कि जाओ हेलेन को बुला लाओ और हम बुला लाते थे. थोड़ा समय लगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.