बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने 90 के दशक में अपनी मधुर आवाज और रोमांटिक गानों से लोगो के दिलों में खास जगह बनाई. उन्होनें अपने करियर में ‘यह बंधन तो’, ‘तू कौन है तेरा नाम क्या’, ‘मुझसे मोहब्बत का इजहार’, ‘आपका आना दिल धड़काना’, ‘हमको तुमसे प्यार है’ जैसे कई बेहतरीन गाने दिए हैं.
लेकिन उनके करियर का एक गाना सबसे पॉपुलर हैं और ये गाना है ‘मैं दुनिया भुला दूंगा’, जिसे सुनते ही लोग आज भी दीवाने हो जाते हैं. लेकिन इस गाने के पीछे एक ऐसा किस्सा भी जुड़ा है, जिसे सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं. दरअसल, इस गाने को लेकर दीवानगी इतनी थी कि एक बार कुमार सानू बिहार गए थे और वहां उन पर बंदूक की नोक पर उन्हें यह गाना 8 बार गवाया गया था.
हाल ही में शुभांकर मिश्रा संग बातचीत में कुमार सानू ने इस किस्से को याद किया. जब उनसे पूछा गया कि कनपटी पर बंदूक रखकर उनसे ‘दुनिया भुला दूंगा’ गवा दिया गया था. तब सिंगर ने कहा कि यह बिहार में हुआ था. उन्होंने कहा कि उन्हें 16 बार नहीं, बल्कि 7-8 बार गवाया गया था. जब वह एक-दो बार गा लिए तो उन्होंने बंदूक तानने वाले से बोला, ठीक है? उन्होंने कहा कि ठीक नहीं, और गाओ. उन्होंने यह भी कहा कि यूपी-बिहार में उन्हें इस गाने के लिए बेहद प्यार मिला.’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.