खुद खुश रहना सीखें
हम अक्सर अपनी खुशियों की चाबी पार्टनर के हाथ में थमा देते हैं, अगर वह बात करे तो खुश हो जाते हैं, नहीं करें तो रोने लगते हैं। अपनी इस आदत को जितनी जल्दी हो सके बदल दें। अपनी खुशी की जिम्मेदारी खुद लेना सीखें। जब आप खुद में खुश और संतुष्ट रहती हैं, तो आपके चेहरे पर एक अलग ही कॉन्फिडेंस झलकता है। यही आत्मविश्वास आपके पार्टनर को आपकी ओर दोबारा आकर्षित करने के लिए काफी है।
इसे भी पढ़ें: Office Crush ने बढ़ाई टेंशन? जानें बिना Drama के कैसे संभालें ये Awkward Situation
खुद को मी टाइम दें
हर समय पार्टनर के इर्द-गिर्द रहना या सिर्फ उन्हीं के ख्यालों में खोए रहना रिश्ते में बोरियत ला देता है। खुद को थोड़ा मी टाइम’ दें। अपने दोस्तों से मिलें, अपनी पसंद की फिल्में देखें या कोई किताब पढ़ें। जब आप हर वक्त उपलब्ध रहना बंद कर देंगी, तो उन्हें आपकी कमी का एहसास होगा और वे खुद आपके साथ वक्त बिताने के बहाने तलाशेंगे।
हर बात पर ‘हां’ कहना बंद करें
रिश्ते को निभाने के चक्कर में हम अक्सर पार्टनर की हर सही गलत बात मान लेते हैं, जिससे हमारी अपनी अहमियत खत्म होने लगती है। अगर आपको कोई बात पसंद नहीं है, तो मजबूती के साथ ना कहना सीखें। जब आप अपने उसूलों और पसंद-नापसंद पर टिकी रहती हैं, तो सामने वाला आपकी इज्जत करना शुरू कर देता है।
इसे भी पढ़ें: Office Colleague से है एकतरफा प्यार? इन तरीकों से करें Situation Handle
अपने करियर और शौक पर फोकस बढ़ाएं
रिश्ते का मतलब यह कतई नहीं कि आप अपनी पहचान और सपनों को भूल जाएं। अपनी लाइफ के लक्ष्यों, करियर और पुराने शौक पर ध्यान दें। एक ऐसा इंसान जो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहा है और जिसके पास अपना एक विजन है, वह हमेशा दूसरों के लिए आकर्षक होता है।
प्यार जताने में संतुलन रखें
पार्टनर की केयर करना अच्छी बात है, लेकिन किसी भी चीज की अति उसे सामान्य बना देती है। अगर आप हर वक्त प्यार लुटाती रहेंगी, तो उसका महत्व कम हो जाएगा। अपने प्यार को एक खूबसूरत सरप्राइज की तरह रखें। कभी-कभी उन्हें भी मौका दें कि वे आपको स्पेशल फील कराएं और आपकी खुशी के लिए मेहनत करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.